{"_id":"5b79990542c7924657041384","slug":"female-lawyer-killing-by-cutting-throat-in-bareilly-high-security-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला वकील की गला काटकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली के हाई सिक्योरिटी जोन में महिला वकील की गला काटकर हत्या
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सर्वाधिक सुरक्षित इलाके सिविल लाइंस में शराब गोदाम के सामने गली में स्थित घर में महिला वकील सीमा शर्मा (57) की गला काटकर हत्या कर दी गई। बाद में हत्यारे घर में बाहर से ताला लगा गए।
विज्ञापन
सीमा का फोन नहीं उठने पर अमरोहा में रहने वाले उनके भाई राजीव कौशिक रविवार सुबह घर पहुंचे। ताला लगा देखकर उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई तो कमरे में सीमा की लाश पड़ी थी। उनका सिर काटकर अलग कर दिया गया था। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी मुनिराज जी. घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
मुरादाबाद की मानसरोवर कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा रामेंद्र शर्मा की 30 साल पहले वकील सीमा शर्मा से की शादी हुई थी। उनके एक बेटा आकाश शर्मा है। बाद में रामेंद्र साली अनुराधा के साथ अलग रहने लगे। सीमा ने तलाक और गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर कर खुद वकालत करनी शुरू कर दी। वह सदर तहसील के बाहर बैठती थीं और 13 साल से शराब गोदाम के सामने गली में राजेंद्र कपूर के मकान में किराये पर रह रही थीं। मकान की किरायेदारी का मुकदमा भी सीमा और राजेंद्र कपूर के बीच हाईकोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
सीमा का बेटा आकाश पुलिस में सिपाही है। वह भी शादी करके अलग रह रहा है। शुक्रवार रात आठ बजे सीमा की अमरोहा में अपनी मां से फोन पर बात हुई। मां ने शनिवार सुबह सीमा का फोन मिलाया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कई बार कॉल की लेकिन बात नहीं हुई। तब उन्होंने अपने बेटे को सीमा का हाल लेने भेजा। पुलिस का मानना है कि सीमा की हत्या शनिवार सुबह नौ-दस बजे के बीच हुई है।
महिला अधिवक्ता की लाश घर के कमरे से बरामद हुई है। हत्या में किसी नजदीकी के शामिल होने की आशंका है। सीमा का मोबाइल भी गायब है। घटना के खुलासे में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है। जल्द खुलासा किया जाएगा। - ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी