फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   female doctor gives sensational comment for rape victim in allahabad

महिला डॉक्टर की क्रूरता, बोली- रेप पीड़िता को ले जाओ नहीं तो फिंकवा देंगे

Fri, 17 Feb 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
female doctor gives sensational comment for rape victim in allahabad

इलाहाबाद में 13 साल की दिव्यांग लड़की से सामूहिक बलात्कार ने हर किसी को हिला कर रख दिया। अतरसुइया इलाके की इस घटना के बाद परिजनों के साथ ही पुलिसवाले भी बालिका की दशा देख दुखी थे लेकिन डफरिन अस्पताल की महिला डॉक्टर ने वैसी ही बेरहमी दिखाई। 

विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन की क्रूरता तब सामने आने लगी जब इलाज में टालमटोल किया फिर टांके लगाने के बाद महिला डॉक्टर बोली कि लड़की को यहां से ले जाओ वरना बाहर फेंक दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, डफरिन अस्पताल में पहले तो बालिका को डफरिन में भर्ती करने से ही नकार किया। लेकिन दाखिल करने के बाद टाके लगाने पर डॉक्टर संवेदनहीन बयान दे दिया। यह सुनकर बालिका के माता-पिता रोने लगे। वे डॉक्टर से हाथ जोड़कर बेटी का इलाज करने की मिन्नत करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे अस्पताल ले जाने में हो जाती बड़ी मुसीबत

female doctor gives sensational comment for rape victim in allahabad
rape with minor
इंस्पेक्टर अतरसुइया ने एसपी सिटी को फोन से बताया तो उन्होंने सीएमओ से बात की और उनसे कहा कि बालिका को रात भर डफरिन में रखा जाए वरना दूसरे अस्पताल ले जाते वक्त टांके टूटने पर उसकी हालत और खराब हो सकती है। सीएमओ ने आदेश किया तब जाकर महिला डॉक्टर ने बालिका को भर्ती किया मगर परिजनों को खरी-खोटी सुनाती रही।

एसपी सिटी विपिन टाडा ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अफसरों को भेजी जाएगी। इतना ही नहीं डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट दी जा रही है। इस बीच पुलिस ने गैंग रेप करने वाले दो लोगों के साथ ही बालिका को आरोपियों के पास ले जाने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें जेल भेजा गया है।

टॉफी दिलाने के बहाने उसे साथ ले गए दरिंदे 

female doctor gives sensational comment for rape victim in allahabad

गैंग रेप के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक 45 साल का ट्राली चालक है। बालिका से ज्यादा उम्र के उसके दो बच्चे हैं। रेप का दूसरा आरोपी 22 साल का है जो कबाड़ का काम करता है जबकि तीसरा युवक भी दिव्यांग है। वह बोल नहीं सकता। वह बालिका को उस रोज कब्रिस्तान के निकट दोनों आरोपियों के पास ले गया था। उसने घटना के बाद भी कुछ नहीं बताया इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

वे लड़की को टाफी दिलाने के बहाने कब्रिस्तान के पास पहुंचे। वहां से आरिफ बालिका को गोद में उठाकर कब्रिस्तान के भीतर ले गया। वहां उन दोनों ने बालिका के साथ दरिंदगी की। वह लहूलुहान होकर रोने लगी तो दोनों उसे छोड़कर भाग गए। बालिका घर जाकर बेसुध हो गई तो परिजनों को हैवानियत का पता चला। पुलिस ने बालिका के पड़ोसी सुफियान को भी गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उसने घटना छिपा ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed