फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father sold newborn baby in Deoria

गरीबी में पिता ने बेच दिया जिगर का टुकड़ा, बाद में ऐसे मिला वापस 

Fri, 18 Aug 2017 12:51 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Father sold newborn baby in Deoria
फाइल
देवरिया। क्या पता कि इतना बुरा दौर भी आएगा, भूख मिटाने के लिए जिगर का टुकड़ा बिक जाएगा... यह लाइन जन्म लेते गैरों के हाथ बिकने वाले नवजात पर सटीक बैठ रही है। चंद रुपयों के लिए आशा बहू के झांसे में आकर एक पिता ने ऐसा काम किया है। लेकिन मां के ममता की जीत हुई और गांववालों की मदद से बच्चा वापस मिला।
विज्ञापन


खुखुंदू के धनौती गांव निवासी अजय प्रसाद की पत्नी इंद्रावती देवी को 10 अगस्त को घर पर एक बेटे को जन्म दिया। गांव की आशा बहू उर्मिला और अजय जच्चा-बच्चा को बीमार बताते हुए सलेमपुर सीएचसी में लेकर चले गए। नवजात को भाटपाररानी के बेलपार निवासी रिंकू देवी को दस हजार में बेच दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती बीमार मां से आशा बहू और पति ने बच्चे को आईसीयू में होने की बात कही। चार दिन पूर्व महिला अस्पताल से घर आई तो बच्चे के बारे में पूछी। पति ने बच्चे की मौत हो जाने की बात कही। लेकिन इंद्रावती को विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह पूर्व गरीबी से परेशान अजय को आशा बहू उर्मिला अपनी झांसे में लेकर गर्भ में ही बच्चे की कीमत लगा दी थी। दस हजार में पति को सिर्फ पांच हजार रुपये मिले। यह बात गांव में फैली तो प्रधान राकेश सिंह सक्रिय हुए और लोगों की मदद से रिंकू के घर पहुंचे। पंचायत के बाद गुरुवार को इंद्रावती का बेटा मिला।

प्रधान राकेश सिंह ने बताया कि गरीबी से तंग आकर पति ने ऐसा किया था। इसका यह तीसरा बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed