फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father saw daughter with boyfriend in compromised situation and chopped off his genitals

बाप ने बेटी को ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा, कर दिया बुरा हाल

Thu, 20 Sep 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 20 Sep 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
father saw daughter with boyfriend in compromised situation and chopped off his genitals
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को उसके दो बेटों के साथ 11वीं कक्षा के छात्र के प्राइवेट पार्ट को काटने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को आरोपी ने छात्र को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसके बाद कैंची से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीडि़त को डॉक्टर्स ने संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिज लखनऊ में रेफर कर दिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार खजिनि के रहने वाले लड़की के पिता गुड्डू निशाद ने अपनी बेटी को महुआ डाबर गांव के युवक के साथ अपने घर में सोमवार रात को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। गुस्से में निशाद और उसके दो बेटों संदीप और प्रदीप ने पहले उसे मारा और फिर उसके पार्ट को काट दिया।
विज्ञापन


जब पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई जो घायल लड़के को बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लड़के के परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 322 और 326 के तहत गुड्डू, संदीप और प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खजिनी के थाना प्रभारी मनोज राय ने कहा, 'स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जब उन्होंने पीड़ित को दर्द से कराहते हुए और खून निकलते हुए देखा। घटना के दौरान इस्तेमाल की गईं कैंची को भी बरामद कर लिया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि लड़की भी 11वीं कक्षा की छात्रा है लेकिन वह दूसरे स्कूल में पढ़ती है। उसका लड़के से काफी लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों अक्सर मोबाइल पर बात किया करते थे। लड़की के परिवारवाले उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे। उन्होंने कई बार लड़के को चेतावनी दी थी लेकिन दोनों इसके बावजूद भी मिला करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed