{"_id":"59817b474f1c1b24088b48a5","slug":"father-raped-his-on-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के 'खौफ' से घर छोड़कर भीख मांग रही नाबालिग की रुला देने वाली कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के 'खौफ' से घर छोड़कर भीख मांग रही नाबालिग की रुला देने वाली कहानी
amarujala.com- Presented by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में एक नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि आए दिन पिता अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता था। इससे परेशान होकर पीड़ित ने अपना घर छोड़ दिया और भीख मांगकर अपना पेट भरने लगी। मामला दादरी का है।
बता दें कि नाबालिग अदालत के बाहर भीख मांग रही थी। इसी दौरान एक अधिवक्ता की उस पर नजर पड़ी। उसने नाबालिग से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। अधिवक्ता ने उसे पुलिस को सौंप दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि युवती के लापता होने पर उसके पिता ने एक पड़ोसी पर उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नाबालिग के मुताबिक उसके पिता शादी विवाह में काम करने जाते हैं, जब काम पर नहीं जाते तो घर पर ही रहते थे। वहीं उसकी मां घरों में सफाई का काम करती है, इसलिए रोजाना घर से जाती है। पीड़ित का आरोप है कि पिछले साल 26 दिसंबर को पहली बार पिता ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह जब भी मौका मिलता उससे दुष्कर्म करता।
विज्ञापन
पिता की इस करतूत को उसने अपनी मां से भी बताया लेकिन उसने उल्टे उसे ही फटकार लगाई। बाद में पीड़िता ने अपनी चचेरी बहनों को जानकारी दी लेकिन वह भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाईं। इससे परेशान होकर वह 22 जुलाई को घर से चली गई। नाबालिग ने पुलिस के सामने घर जाने से इनकार कर दिया है।