फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father rape with his 12 year old daughter in Bankeyganj of Lakhimpur Kheri district

पिता ने सो रही 12 वर्षीय पुत्री से किया दुराचार, बेटी ने मामा के घर जाकर सुनाई आपबीती

Tue, 25 Sep 2018 05:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 25 Sep 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
father rape with his 12 year old daughter in Bankeyganj of Lakhimpur Kheri district

थाना मैलानी क्षेत्र में पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। शनिवार की रात एक पिता ने सो रही अपनी 12 वर्षीय बेटी को चारपाई पर ही दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया।

विज्ञापन


सोमवार को स्कूल जाने के बहाने निकली डरी सहमी बालिका अपने मामा के घर पहुंची और पिता की काली करतूत बताई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


घटना बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़ित बालिका ने बताया कि वह कक्षा आठ की छात्रा है। उसकी मां की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके कोई भाई भी नहीं हैं। पिता मजदूरी करते हैं। वह अपने पिता के साथ ही अकेले घर में रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

...विरोध किया तो पिता ने उसे जान से मारने की दी धमकी

शनिवार की रात वह सो रही थी। तभी पिता उसकी चारपाई के पास पहुंचे और उसे दबोच लिया। उसने जब विरोध किया तो पिता ने उसे जान से मार देने की धमकी दी। घटना किसी से न बताने की हिदायत देते हुए काफी देर तक उसे दबोचे रहा। पिता के डर से वह दो दिन तक घटना को छिपाए रही। 

सोमवार को जब वह स्कूल के लिए घर से निकली तो स्कूल न जाकर पड़ोस गांव निवासी अपने मामा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मामा के होश उड़ गए, उन्होंने सेलफोन से मामले की जानकारी बांकेगंज पुलिस को दी। उसके बाद वह मामा के साथ थाना आई और पुलिस को पूरी घटना बताई। 

पुलिस ने मामा की तहरीर पर आरोपी पिता की तहरीर पर रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed