फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father kills daughter for talking to boy in panaji

लड़के से बात करती मिली बेटी तो 20 बार चाकू मारकर पिता ने किया कत्ल

Thu, 02 Jun 2016 01:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
father kills daughter for talking to boy in panaji

एक सनसनीखेज मामले में 52 वर्षीय दक्षिण भारतीय पिता ने अपनी बेटी का कत्ल कर द‌िया। आरोपी ने अपनी दो बेटियों को घर के बाहर एक लड़के से मिलते हुए देखा तो उसका खून खौल गया। उसने दोनों बेटियों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक बेटी मौत हो गई।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी पिता तमिलनाडु का रहने वाला था जो गोवा में पेंटर का काम कर रहा था। यहां उसके सा‌‌थ उसका परिवार भी था।

घटना की पुलिस को जानकारी मिलती इससे पहले वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी शंकर रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया।

बेटी को 20 बार मारा चाकू

father kills daughter for talking to boy in panaji

पुलिस के अनुसार, आरोपी शख्स दिन में काम पर गया था। शाम को जब वह घर लौटा तो उसकी दो बेटियां घर के बाहर एक लड़के से बात कर रही थीं। इतना देखते ही वह दोनों बेटियों पर आग बबूला हो गया और चाकू लेकर उनपर हमला बोल दिया।

हमले में जिस बेटी की मौत हुई उसके शरीर में चाकुओं के 20 जख्म मिले हैं। छोटी बेटी को गंभीर चोंट नहीं आई जिससे वह हमले में जिंदा बच गई।

पुलिस अभी मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed