फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father kills daughter and her lover in Auraiya

हॉरर किलिंग:  दस दिन से लापता थे युवक-युवती, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

Sat, 05 Aug 2017 01:52 AM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
father kills daughter and her lover in Auraiya
फाइल
औरैया के अयाना थाना क्षेत्र में ग्यारह दिन पहले ग्राम चंदनापुर की युवती व अयाना कस्बे का एक युवक लापता हो गए थे। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के पिता से पूछताछ की थी। शुक्रवार को युवक-युवती के शव जीआरपी पुलिस ने लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर बरामद किए हैं। युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


अयाना कस्बा निवासी बलवान सिंह के पुत्र सौरभ सिंह उर्फ मंजीत व ग्राम चंदनापुर निवासी राजेंद्र दोहरे की पुत्री अनामिका बीती 25 जुलाई से लापता थे। युवती के पिता राजेंद्र सिंह दोहरे ने अजीतमल पुलिस को सौरभ के खिलाफ उनकी पुत्री को ले जाने की तहरीर दी थी। पुलिस ने सौरभ के पिता बलवान सिंह से पांच दिन तक थाने में बुलाकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने बलवान सिंह को दस दिन में लड़की को लाकर सौंपने की चेतावनी पर छोड़ दिया था।  शुक्रवार को युवक-युवती के शव लखनऊ जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक से बरामद किए हैं। इसके बाद बलवान सिंह ने अनामिका के घर वालों पर दोनों की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में चर्चा है कि सौरभ बीती 24 जुलाई को चंदनापुर अपनी बहन के यहां गया था। 25 जुलाई को सौरभ की बहन के चचिया ससुर की लड़की अनामिका को लेकर देवकली मंदिर जाने के बहाने चले गए थे। इधर, कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जीआरपी की ओर से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed