दोस्त के साथ पिता ने किया बेटी का यौन शोषण, पेट दर्द होने पर चला पता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कलयुगी पिता अपने दोस्त के साथ मिलकर 13 साल की बेटी का यौन शोषण करता था। बेटी ने जब घर में पेट में दर्द होने की शिकायत की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मिड-डे के अनुसार, मुंबई के डोमबिवली इलाके में रहने वाली किशोरी ने दो सप्ताह पहले घर में पेट दर्द की शिकायत की तो उसकी दादी उसे निकट के अस्पताल लेकर गई।
अस्पताल के डॉक्टरों को मामला बड़ा होने की आशंका हुई तो उन्होंने किशोरी को दूसरे अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने किशोरी को चेकअप किया तो पता चला कि उसका यौन शोषण किया गया है।
किशोरी ने पुलिस को बताई पिता की करतूत
इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और किशोरी को इलाज के लिए भर्ती किया। पीड़िता ने पुलिस में अपना बयान दर्ज कराया और बताया कि किस तरह से उसका पिता अपने दोस्त के साथ उसका यौन शोषण करता था।
लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस ने मामले के चार दिन बाद भी अभी सिर्फ आरोपी के खिलाफ एफआईआर ही दर्ज की है, उसे गिरफ्तार नहीं किया। इस पर पुलिस ने कहा कि उन्होंने पीड़िता का बयान तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अस्पताल की रिपोर्ट की जरूरत है जो अभी तक नहीं मिली।
पुलिस ने कहा कि अस्पताल की रिपोर्ट में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।