{"_id":"5891c8c64f1c1b2f3de82b56","slug":"family-fourteen-years-old-girl-gave-birth-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेप शिकार 14 वर्षीय किशोरी बनी मां, अस्पताल में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप शिकार 14 वर्षीय किशोरी बनी मां, अस्पताल में हड़कंप
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 01 Feb 2017 05:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के जनाना अस्पताल में बुधवार को 14 वर्षीय किशोरी के मां बनने पर हड़कंप मच गया। खुलासा हुआ है कि किशोरी के साथ दो वर्ष से रेप हो रहा था। उसके गर्भवती होने के बाद परिजनों को उसके साथ रेप होने का पता चल गया था, लेकिन लोक-लाज के डर से परिजनों ने भी किसी को कानों-कान खबर नहीं लगने दी। अब जब प्रसव पीड़ा के चलते मजबूरी में किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा और वह मां बन गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
किशोरी ने सात माह की बच्ची को जन्म दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की पूछताछ की, तो वे बिलख पड़े और समाज के डर से मामला दर्ज नहीं करने की गुहार करने लगे। काफी समझाइश के बाद परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बलात्कारी का नाम तक नहीं पता निरक्षर पीड़िता को
rape
- फोटो : Demo
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पीड़िता को बलात्कारी का नाम तक नहीं पता। किशोरी निरक्षर है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसकी सहेली ने त्रिपोलिया बाजार स्थित मनिहारों का रास्ता में चाट का ठेला लगानेवाले युवक से दोस्ती करवाई थी। उस समय किशोरी की उम्र 12 वर्ष की थी।
इसके बाद उस युवक ने पीड़िता के साथ दो साल तक बार-बार बलात्कार किया। जब पीड़िता ने उस युवक को अपने गर्भवती होने की जानकारी दी, तभी से वह गायब हो गया। अब पुलिस मौके पर जाकर आस-पास वालों से किशोरी के बताए हुलिए के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।

रिक्शा चालाता है किशोरी का पिता
rape with minor
चांदपोल बाजार निवासी पीड़िता के घर की आर्थिक स्थित काफी जर्जर है। उसका पिता रिक्शा चलाता है। परिजनों को जब उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली, तभी से वे टूट गए हैं और समाज के डर के कारण उन्होंने अब तक किसी को कुछ नहीं बताया था।
हालांकि उसके पिता ने भी बच्ची की बताई जगह पर आरोपी की तलाश की थी, लेकिन वह तब तक वहां से गायब हो चुका था। परिजनों का कहना है कि घर मुश्किल से चल पाता है, उस पर एक और बच्ची का भार सिर आ गया है। फिलहाल किशोरी और उसकी बच्ची दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।