डोमिनोज में मनचले ने नाबालिग का हाथ पकड़ा, लोग रहे खामोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के लिए सबसे सेफ माने जाने वाली सिटी मुंबई से एक छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। यह वारदात व्यस्त डोमिनोज पिज्जा पार्लर में हुई। पूरी छेड़छाड़ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें मनचले की क्रूर हरकत साफ देखी गई। परिवार के साथ टेबल पर बैठी नाबालिग के पास आया और कुछ कहने लगा।
सिरफिरे छेड़छाड़ कर रहा है ये पीड़िता को महसूस नहीं हुआ। लेकिन, खौफ को मार चुके आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिए कहने लगा। बच्ची ऐसा वाक्या देख घबरा गई और उसने अपनी मां से शिकायत की।
सिरफिरा टेबल पर बैठ गया साथ
सिरफिरे ने हद तब तोड़ी जब वह परिवार के लोगों के साथ ही उसी टेबल पर बैठ गया। परिवार के बाकी लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ये हो क्या रहा है और ऐसा कोई कैसे कर सकता है। वह टेबल परिवार के बाकी लोगों को घूरने लगा और लड़की को ले जाने का मकसद बनाए बैठा हुआ है।
इस बीच नाबालिग की मां ने पूछा कि वह क्या चाहता है और इस तरह की हरकत का क्या मतलब है। बच्ची के साथ ही इस घिनौनी हरकत के बाद मां ने सिरफिरे पर चीखना शुरू कर दिया और पिज्जा स्टाफ से सख्त कदम उठाने की मांग की।
पार्लर में मौजूद चुपचाप देखते रहे वारदात
चौंका देने वाली बात है कि वहां मौजूद किसी भी शख्स ने बच्ची के साथ हुई छेड़छाड़ का विरोध नहीं किया। लेकिन, पिज्जा पॉर्लर बीच में आया और सिरफिरे को अपने साथ ले गया। पुलिस का कहना है कि परिवार ने अपनी शिकायत काफी देर में दर्ज कराई, अगर वह मौके पर ही उन्हें बुला लेती तो सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया जाता।
मिड-डे की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में चेहरा साफ नहीं आया है, इसलिए वह अभी तक फरार है, लेकिन जल्द ही उसके ऊफर शिकंजा कस लिया जाएगा।