फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Electricity Department line inspector arrested in disproportionate assets case in Andhra Pradesh

हेल्पर के पद से नौकरी शुरू करने वाला बना 100 करोड़ की संपत्ति का मालिक, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Sat, 23 Jun 2018 01:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 23 Jun 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
Electricity Department line inspector arrested in disproportionate assets case in Andhra Pradesh

भ्रष्टाचार पर कड़े कानून बनने के बाद भी यह थम नहीं रहा है। आए दिन कोई ना कोई अफसर आय से अधिक संपत्ति के आरोप में पकड़ा जाता है। ऐसा ही एक मामला आंध्र प्रदेश से भी सामने आया है। यहां एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जरूरत से अधिक संपत्ति के आरोप में ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों इंस्पेक्टर के पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। एस लक्ष्मी रेड्डी नाम के इस इंस्पेक्टर ने 1993 से हेल्पर के पद से अपनी नौकरी की शुरुआत की थी। हैरानी की बात तो ये है कि एक हेल्पर के पद से नौकरी शुरू करने वाले व्यक्ति का यदि प्रमोशन भी हो जाए तो भी उसके पास 100 करोड़ की संपत्ति नहीं आ सकती।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इंस्पेक्टर की दो जिलों में करीब 100 करोड़ की संपत्ति है। उसने अपनी कई संपत्ति दोस्तों और रिश्तेदारों के नाम कर रखी हैं ताकि वह कानून के चंगुल में फंसने से बच सके। एसीबी के डायरेक्टर जनरल आरपी ठाकुर के अनुसार, इंस्पेक्टर एस लक्ष्मी रेड्डी (56) के घर के अलावा उनके दोस्तों और रिश्तेदारों के घर भी छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस छापेमारी में मिले दस्तावेजों से पता चला है कि रेड्डी के पास एसपीएस नेल्लोर और प्रकाशन जिले में 6 लग्जरी घर, दो पलॉट, 57 एकड़ जमीन है। इसके अलावा उसके पास कई गाड़ियां और बैंक खातों में 10 लाख रुपये का कैश भी है।


बताया जा रहा है कि हेल्पर के पद पर बिजली विभाग में नौकरी शुरू करने वाले रेड्डी का पिछले 21 साल में तीन बार प्रमोशन हुआ है। नौकरी शुरू करने के तीन साल बाद वह सहायक लाइनमैन बन गया। इसके एक साल बाद प्रमोट होकर वह लाइनमैन बन गया। फिर साल 2014 में रेड्डी का लाइन इंस्पेक्टर के पद के लिए प्रमोशन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed