फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ED seized around new notes of 10 lakh from chamber of doctor in kolkata

डॉक्टर के चैंबर पर पड़ा ईडी का छापा, मिले 10 लाख के नए नोट

Thu, 01 Dec 2016 11:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 Dec 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
ED seized around new notes of 10 lakh from chamber of doctor in kolkata

एक तरफ जहां देश में नोटबंदी के बाद लोग बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी लाईनों में लगे हैं वहीं दूसरी तरफ नए नोटों की धांधली की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोलकाता में एक चर्चित डॉक्टर के चैंबर से नए नोटों के कई बंडल जब्त किए हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बुधवार की शाम मारी गई छापेमारी में डॉक्टर के पास से करीब 10 लाख की रकम पकड़ी गई है। ये पूरी रकम पांच-पांच सौ के नए नोटों में थी। ईडी अधिकारी ने बताया कि उसके पास से 4 लाख की विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है, इसमें डॉलर, यूरो, डिराम और बांग्लादेशी टका शामिल हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ईडी ने कोलकाता की 6 जगहों पर छापेमारी की है, जिसमें तीन छापेमारी सिर्फ बुर्राबाजार में की गई। माना जा रहा है कि मनी लांड्रिंग करने वाले इन वाइट कॉलर डॉक्टरों की मदद ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईडी ने अबतक छापेमारी से बरामद किए 1.2 करोड़

ED seized around new notes of 10 lakh from chamber of doctor in kolkata
नोटबंदी, बैंक, करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self

नोटबंदी के बाद ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लाखों रुपये के नए नोट छापेमारी में जब्त किए गए हैं। दरअसल, ईडी ने देश के 40 ठिकानों पर छापेमारी की और 1.2 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। पिछले दिनों दिल्ली पुलिस द्वारा 3.5 करोड़ रुपये के नए नोट के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने के बाद आयकर विभाग ने इस शाखा का सर्वे भी किया था।

प्रवर्तन निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान एजेंसी ने 20 लाख रुपये के पुराने नोट, एक करोड़ रुपये के नए नोट और 50 लाख रुपये के विदेशी विनिमय के कागजात जब्त किए। सूत्रों ने बताया कि सभी नकदी, दस्तावेज और कागजात हवाला डीलरों और मुद्रा बदलने वालों के ठिकानों से जब्त किए गए। उन्होंने कहा कि फॉरेक्स और मनी लांड्रिंग कानून के संभावित उल्लंघन का पता लगाने के लिए मामलों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed