{"_id":"5a5f16534f1c1b91268b4d2b","slug":"drunken-gang-dancing-in-middle-of-the-road-assault-two-men-and-a-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक से जा रहे थे लड़का-लड़की, बीच रास्ते में टूट पड़े शराबी लड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
VIDEO: बाइक से जा रहे थे लड़का-लड़की, बीच रास्ते में टूट पड़े शराबी लड़के
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 18 Jan 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
नए साल के मौके पर एक बार फिर बेंगलुरु शर्मसार हुई। कर्नाटक की राजधानी में बीते कई दिनों से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में शराबियों का एक झूंड बाइक सवार लड़का-लड़की पर ऐसे टूट पड़ा मानो पिछले जन्म का कोई बदला निकाल रहा हो। जबकि वीडियो देखने से साफ पता लगता है कि लड़का-लड़की की कोई गलती नहीं थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें...
Drunken gang dancing in middle of the road assault two men and a woman for no reason #Bengaluru @NewIndianXpress pic.twitter.com/DILvQlDIZw
— Kiran_TNIE (@tniekiran1) January 16, 2018विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
VIDEO
वीडियो नए साल के मौके पर जश्न का है। 27 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ शराबी बेंगलुरु के रिहायशी इलाके इंदिरा नगर में सड़क पर पार्टी कर रहे हैं। तभी एक बाइक पर सवार दो लड़के और एक लड़की उधर से गुजरने की कोशिश करते हैं। इसी दौरान सड़क पर हंगामा कर रहे एक शख्स को हल्की सी चोट लग जाती है। फिर देखते ही देखते पूरा गैंग इन लड़कों पर टूट पड़ता है और इनकी पिटाई करने लगता है।
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक ये लड़के नॉर्थ ईस्ट के हैं। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर टी सुनील कुमार के मुताबिक लड़की पर हमला नहीं हुआ था। हालांकि एक पीड़ित गौतम ने कहा कि बाइक पर सवार लड़की उसकी बहन थी और एक शराबी ने उसे थी चांटा मारा था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार 10 आरोपियों में में 2 नाबालिग है।