{"_id":"5c908e92bdec22142901919f","slug":"doctor-murders-husband-of-nurse-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को शादीशुदा नर्स से हुआ प्यार, पति की हत्या कर अब फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर को शादीशुदा नर्स से हुआ प्यार, पति की हत्या कर अब फरार
Tue, 19 Mar 2019 12:09 PM IST
अजय सिंह
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बिहार के कैमूर जिले में डॉक्टर ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए उसके पति की हत्या की। प्रेमिका पेशे से नर्स है और डॉक्टर के साथ काम करती है। घटना के बाद से ही आरोपी डॉक्टर फरार है। इस घटना से आसापस के इलाके में सनसनी फैल गई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
मृतक व्यक्ति की पहचान अनिल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक जिले के केवा गांव के डॉक्टर अरुण शर्मा ने एक निजी क्लिनिक खोला हुआ है।
इसी क्लीनिक में मृतक की पत्नी नर्स का काम करती है। अरुण को काम के दौरान नर्स से प्यार हो गया। लेकिन जब इस बात का पता अनिल को चला तो उसने अपनी पत्नी का क्लीनिक जाना बंद करवा दिया। लेकिन फिर भी उसकी पत्नी ने उसकी एक नहीं सुनी और क्लीनिक जाना बंद नहीं किया। कहा जा रहा है कि दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पूरा इलाका जानता था।
सूत्रों के अनुसार गुरुवार की शाम अनिल अपनी पत्नी के कहने पर उसे क्लीनिक से लेने गया था। इसी दौरान उसकी अपने बड़े भाई से मुलाकात हुई, उसने भाई को बताया कि वह चैनपुर क्लीनिक जा रहा है।
इसके बाद रात के करीब नौ बजे एक गाड़ी घर के पास आकर रुकी, अनिल उस गाड़ी में तड़प रहा था। उसके दोनों हाथों में इंसूलिन लगा हुआ था। जिसके बाद उसके भाई ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर और अनिल की पत्नी ने उसे जहर का इंजेक्शन दिया है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक के पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।