फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dispute over street goes violent, woman died

रास्ते को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत

Sat, 05 Mar 2016 09:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 05 Mar 2016 09:56 AM IST
सार

  • रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला की मौत
  • शनिवार को घर में थी बड़े बेटे की शादी, माहौल गमगीन, मातम पसरा
  • पुलिस कह रही है कि बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत

विज्ञापन
dispute over street goes violent, woman died
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic

विस्तार

घर के सामने का रास्ता उसके के लिए जिंदगी का आखिरी रास्ता साबित हुआ। बीते कई दिनों से रास्ते को लेकर गांव में विवाद चल रहा था। शनिवार को उसी रास्ते से घर में खुशियां आने वाली थी। बड़े बेटे की शादी जो थी। लेकिन रास्ते के विवाद ने ऐसा हिंसक रुख अख्तियार किया कि दो पक्षों में ताबड़तोड़ लाठी-डंडे चल गए। इस विवाद में जख्मी हुई उस मां की मौत हो गई, जो बेटे की शादी और बहू का सुख पाने के सपने संजो रही थी।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली वारदात यूपी के आजमगढ़ की है। चश्मदीदों के मुताबिक विशुनपुर गांव में शुक्रवार शाम रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला की मौत बाइक से गिरने के कारण हुई है। विशुनपुर गांव निवासी 45 वर्षीय उषा देवी का गांव में एक व्यक्ति से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में शुक्रवार को दीवानी न्यायालय से कमीशन के कुछ सदस्य आए थे और वे जमीन की पैमाइश करने के बाद चले गए।
 
लोगों के अनुसार रास्ते के विवाद को लेकर शाम छह बजे दोनों पक्षों में मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले। इसमें उषा देवी और 18 वर्षीय उनका लड़का विवेक घायल हो गए।

गांव वालों ने मामला शांत कराकर घायलों को जीयनपुर सीएचसी भिजवाया, लेकिन उषा देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। विवेक का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed