{"_id":"57453f994f1c1bae70691a58","slug":"deoria-man-kills-his-elder-brother-in-domestic-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: घरेलू कलह में छोटे भाई ने किया बड़े का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया: घरेलू कलह में छोटे भाई ने किया बड़े का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, देवरिया
Updated Wed, 25 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गांव में घरेलू कलह में सगे भाई की हत्या करने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के अगस्तपार गांव में बीती रात घरेलू कलह में सगे भाई ने जगदीश तिवारी को कुदाल की बेंट (डंडा) से मारकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि जगदीश का छोटा भाई दीपक तिवारी किसी बात पर खार खाए नशे में धुत घूम रहा था। मौका पाकर उसने 40 वर्षीय जगदीश के सिर पर वार कर फरार हो गया।
पहली नजर में पुलिस घटना को गैर इरादतन हत्या का मामला मान रही है लेकिन अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर मिलने का इंतजार है। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन