{"_id":"5ae98b014f1c1b05418b7a85","slug":"delhi-gym-owner-rapes-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम मालिक ने बनाया 14 साल की बच्ची को हवस का शिकार, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम मालिक ने बनाया 14 साल की बच्ची को हवस का शिकार, मामला दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 02 May 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में एक जिम मालिक द्वारा 14 साल की लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना साउथ दिल्ली के सफदरगंज इनक्लेव एरिया की है।
विज्ञापन
इस मामले में 27 साल के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की से आरोपी उस वक्त मिला था जब वह(लड़की) अपने अंकल से मिलने फरीदाबाद आई थी, वहीं दोनों ने अपना फोन नंबर एक दूसरे से साझा किया।
विज्ञापन
लड़की ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले लड़के ने उसका रेप किया और धमकाया कि यह बात वह किसी को न बताये। लड़की के घरवालों ने सफदरगंज पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी थी। बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की ने अपने अंकल की मदद से फरीदाबाद में रेप की एफआईआर दर्ज करायी है।
विज्ञापन
