फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   daughters kills their father for one crore rupees in Agra

बेटियां बनीं दुश्मन, एक करोड़ रुपये के लिए कर दिया पिता का कत्ल

Tue, 08 Nov 2016 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 03:31 PM IST
विज्ञापन
daughters kills their father for one crore rupees in Agra
कत्ल

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो बेटियों ने अपने पिता की हत्या करके रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है। खबरों के मुताबिक दोनों बहनों ने पिता के एक करोड़ रुपये हड़पने के लिए उनका कत्ल कर डाला। मृतक की पहचान मथुरा प्रसाद कुशवाहा के रूप में हुई है, जबकि हत्या करने वाली बेटियों का नाम ज्योति कुशवाहा और चांदनी कुशवाहा है। 

विज्ञापन


दोनों बहनों में से एक के ब्वॉयफ्रेंड को भी हत्या का आरोपी बताया जा रहा है। बता दें कि दोनों बहनों में से एक वकील है और दूसरी टीचर, जबकि ब्वॉयफ्रेंड सर्वेश शर्मा एक कारपेंटर है। पुलिस के मुताबिक 65 साल के मथुरा प्रसाद को बेटियों ने 30 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन

फूटी कोड़ी नहीं मिलने पर रहने लगी बेटियां नाराज

daughters kills their father for one crore rupees in Agra

दरअसल, ज्योति ने पिता के खिलाफ जाकर सर्वेश से शादी कर ली थी। बेटी के इस कदम से पिता नाराज थे। इस बीच दोनों बहनों को जब खबर लगी कि प्रोपर्टी बेचने के बाद पिता को एक करोड़ रुपये मिले हैं तब अपने हिस्से के लिए दोनों ने पिता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, लेकिन पिता ने दोनों को फूटी कोड़ी भी देने से इंकार कर दिया।

 

नाराज बेटी ने ही कत्ल के लिए किया बंदूक का इंतजाम

daughters kills their father for one crore rupees in Agra

पिता के पैसा न देने के फैसले के बाद पैसों के नशे में डूब चुकी ज्योति ने बंदूक का इतंजाम किया और पति सर्वेश को दे दी। सर्वेश मौका पाकर मथुरा केे घर में पहुंचा। दो बार गोली चलाने के बाद भी जब मथुरा बच गया तब तीनों ने मिलकर चाकू गोद कर मथुरा को जान से मार दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed