फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   dad kills six year child for not counting numbers 1 to 15 right

छह साल की बच्ची नहीं सुना पाई गिनती तो पिता ने दी खौफनाक सजा

Wed, 13 Jul 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
dad kills six year child for not counting numbers 1 to 15 right
- फोटो : representative pic

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक पिता ने अपनी छह साल की बच्ची को 1 से 15 तक गिनती न सुना पाने की ऐसी सजा दी कि बच्ची की जान ही चली गई। मासूम से की गई निर्यदयता से सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी पिता ने अपनी छह साल की बेटी को एक से 15 तक गिनती सही क्रम में सुनाने का फरमान दिया। बच्ची ने गिनती सुनाने की कोशिश करते हुए सुनाया लेकिन कुछ का क्रम सही से नहीं बोल पाई। इसके बाद गुस्साए पिता ने दिल दहला देने वाली सजा दी।
विज्ञापन


आरोपी पिता ने सजा के तौर पर बच्ची की मुंह में प्याज की गांठ ठूंसी दी। प्याज बच्‍ची के गले में फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। बच्‍ची की मां को जब घटना की जानकारी मिली तो वह सहम गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने हिम्मत कर पुलिस को दी खबर

dad kills six year child for not counting numbers 1 to 15 right

देश में अधिकांश महिलाओं की जो स्थिति है उसमें कोई घर के पुरुषों की नाइंसाफी के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकतीं। लेकिन मासूम की मौत से सहमी मां ने साहस जुटाया और पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

मामला नौ जुलाई का है लेकिन बच्ची की मां ने जब पुलिस में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई तब जाकर मामला सामने आया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पिता संजय कुटे को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची का नाम भारती बताया जा रहा है जो गांव के ही जिल परिषदीय विद्यालय में पहली कक्षा में पढ़ती थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय मजदूरी करके जीवन यापन करता था। गरीबी के कारण कहीं ट्यूशन लगाने की बजाए वह खुद बच्ची को पढ़ने में मदद कर रहा था।

रोज की तरज वह नौ जुलाई को भी रात करीब साढ़े नौ बजे बच्ची को पढ़ा रहा था। आरोपी ने बताया कि बच्ची एक 15 तक गिनती सुनाने में 11, 12 और 13 को सही क्रम में बोलना भूल गई थी। जिसके बाद उसे सजा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed