फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CRPF man shoots his wife and brother in illicit relation

अवैध संबंध में CRPF कर्मचारी ने पत्नी और भाई को मारी गोली

Fri, 26 Aug 2016 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर (अमरोहा) Updated Fri, 26 Aug 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
CRPF man shoots his wife and brother in illicit relation

उत्तर प्रदेश में अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र के गांव ईंट का रढ़ा में बुधवार की आधी रात अवैध संबंधों के शक में सीआरपीएफ कर्मचारी ने घर के आंगन में सोते समय अपनी पत्नी और छोटे भाई की कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


गोली की आवाज सुन कर गश्ती पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ पड़े देवर-भाभी के शव को कब्जे में लेकर सीआरपीएफ कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। इस मामले में पिता की तहरीर पर सीआरपीएफ कर्मी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव ईंट का रढ़ा निवासी किसान लखपत पाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा भूपेंद्र सिंह सीआरपीएफ में है। छोटा बेटा रोहताश 23 साल माता पिता के साथ ही घर पर रहता था। बड़े बेटे भूपेंद्र सिंह की छत्तीसगढ़ में तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र की पत्नी सुनीता (25) भी ससुराल में रहती थी। भूपेंद्र रक्षाबंधन के त्यौहार पर 11 दिन की छुट्टी लेकर 17 अगस्त की रात घर पर आया था। तब ही से घर पर था।

आंगन में सो रही पत्‍नी और भाई को मारी गोली

CRPF man shoots his wife and brother in illicit relation
आरोपी सिआरपीएफ कर्मचारी

उसे शक था कि उसकी पत्नी से उसके छोटे भाई के अवैध संबंध हैं। बुधवार की रात पत्नी सुनीता व छोटा भाई रोहताश आंगन में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे उसने तमंचे से भाई रोहताश की दायीं कनपटी तथा पत्नी सुनीता की बायीं कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी।

फायर की आवाज सुन पिता लखपत की आंख खुल गईं। गोली की आवाज सुन कर गश्ती पुलिस गांव में पहुंची। हत्या की खबर क्षेत्र से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों शव रात में ही मोर्चरी में पहुंचा दिए।

पिता लखपत की तहरीर पर थाना पुलिस ने हत्यारोपी बड़े बटे सीआरपीएफ कर्मचारी भूपेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि सीआरपीएफ कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना जारी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले में एसपी डा. शिवा शिंपी चनप्पा ने कहा है कि रजबपुर थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कर्मचारी ने पत्नी और छोटे भाई की हत्या कर दी है, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पत्नी व भाई की हत्या क्यों की गई है, इसकी विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed