#नोटबंदी: देश के इन हिस्सों में हुई छापेमारी, एक दिन में ही जब्त हुए करोड़ों के नए नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद एक तरफ जहां आम आदमी कैश की किल्लत झेल रहा है, वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों से करोड़ों की नकदी बरामद की जा रही है। चौंका देने वाली बात है कि इसमें अधिकर नए नोटों की गड्डियां शामिल हैं। बताते चलें कि आयकर विभाग 8 नवंबर को लागू हुई नोटबंदी के बाद से ही लगातार छापेमारी कर रहा है और अब तक करोड़ों रुपया जब्त कर चुका है।
देखा जाए तो 9 दिसंबर को ही देश के तीन बड़े राज्यों में नए नोटों की गड्डियां जब्त की गई। इन राज्यों में गुजरात, मुंबई और हरियाणा के नाम शामिल हैं। मुंबई के दादर में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की और करीब 85 लाख रुपये जब्त किए। इस आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है और इसमें सारी राशि दो हजार के नोटों की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच की जा रही है कि इस गैर-कानूनी धंधे में और कौन-कौन शामिल हैं।
Mumbai Crime branch seizes new notes worth Rs 85 lakhs from Dadar, inquiry underway
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
गुजरात में मिली नोटों से भरी कार
Gujarat: Police arrest 4 people carrying new notes worth Rs 76 lakh in Surat. Police investigating the matter. pic.twitter.com/dtFforsRzb
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
हरियाणा में मिले 10 लाख के नए नोट
Haryana: Crime Branch seized new notes worth Rs 10 lakh (approx) during search op near Gurugram, last night. Investigation underway. pic.twitter.com/cgTtyZ6CgB
— ANI (@ANI_news) December 9, 2016
बता दें कि गुरुवार को आयकर विभाग ने चेन्नई में अबतक की सबसे बड़ी छापेमारी की थी। अधिकारियों ने चेन्नई में 8 ठिकानों पर छापेमारी की और करीब 90 करोड़ रुपये जब्त किए गए। चौंका देने वाली बात है कि इस राशि में 70 करोड़ के दो हजार के नोट पकड़े गए। इतना ही नहीं मौके से करीब 100 किलो सोना भी जब्त किया गया।