{"_id":"5735ca9b4f1c1bbc68919852","slug":"court-proceeding-completed-in-blackbuck-case-against-salman-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काला हिरण केस: सुनवाई पूरी, जल्द होगा सलमान के भाग्य का फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काला हिरण केस: सुनवाई पूरी, जल्द होगा सलमान के भाग्य का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Fri, 13 May 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान (file photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सलमान खान के खिलाफ राजस्थान उच्च न्यायालय में जोधपुर में घोड़ा फार्म काले हिरण शिकार मामले में शुक्रवार को सुनवाई पूरी हो गई। वहीं, अन्य स्थान भवाद काले हिरण शिकार मामले में सुनवाई गत 16 मार्च को पूरी हो गई थी। दोनों मामला का फैसला एक साथ देने के लिए उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब फैसला कभी भी आ सकता है।
विज्ञापन
उच्च न्यायालय में घोड़ा फार्म मामले की सुनवाई शुक्रवार को साढ़े तीन घंटे लगातार चली। खास बात यह रही कि सुबह 11 बजे शुरू हुई सुनवाई अदालत का समय दोपहर एक बजे समाप्त होने के बाद डेढ़ घंटे और चली। गौरतलब है कि निचली अदालत ने जोधपुर स्थित घोड़ फार्म पर हुए शिकार मामले में सलमान खान को पांच वर्ष और भवाद पर हुए शिकार के मामले में एक वर्ष की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
घोड़ा फार्म व भवाद दोनों मामलों में निचली अदालत के फैसलों के खिलाफ सलमान ने, वहीं भवाद मामले में सलमान खान को एक वर्ष की सजा को कम बताते हुए राजस्थान सरकार ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उच्च न्यायालय में सलमान और राज्य सरकार, दोनों की याचिकाओं पर सुनवाई की।
विज्ञापन
इन तीन केसों के फैसले तय करेंगे सलमान का भाग्य
सलमान खान (file photo)
वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ-साथ है, की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर जिले में हिरण शिकार करने के तीन मामले दर्ज किए गए। जोधपुर की निचली अदालत ने भवाद शिकार मामले में सलमान को एक साल की सजा तथा घोड़ा फार्म हाउस मामले में पांच साल की सजा सुनाई। जबकि कांकाणी शिकार मामले की सुनवाई अभी तक निचली अदालत में चल रही है।
अवैध हथियार का मामला भी
हिरण शिकार के तीन मामलों के साथ सलमान के खिलाफ अवैध हथियार रखने व उनसे हिरणों का शिकार करने के आरोप में आम्र्स एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज है, जिस पर निचली अदालत में सुनवाई चल रही है।
अवैध हथियार का मामला भी
हिरण शिकार के तीन मामलों के साथ सलमान के खिलाफ अवैध हथियार रखने व उनसे हिरणों का शिकार करने के आरोप में आम्र्स एक्ट के तहत भी एक मामला दर्ज है, जिस पर निचली अदालत में सुनवाई चल रही है।