{"_id":"57ecb7fa4f1c1b792757418f","slug":"couple-commits-suicide-in-front-of-train-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने दिन में देखा ताज, रात को ट्रेन से कटकर दे दी जान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी जोड़े ने दिन में देखा ताज, रात को ट्रेन से कटकर दे दी जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सिंगला के रहने वाले जाकिर और सोनाली ने बुधवार रात करीब 10 बजे शाहदरा के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उनके बैग में दोनों का एक फोटो मिला। इसमें दोनों ताजमहल में नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों ने दिन में किसी समय ताजमहल का दीदार किया होगा।
विज्ञापन
उनके परिवार से संपर्क करके पुलिस को पता चला कि दोनों एक दूसरे को चाहते थे लेकिन अलग अलग समुदाय के होने के चलते परिवार वाले उनकी मुहब्बत के खिलाफ थे। पुलिस ने बताया कि जाकिर ( 20) बारहवीं का छात्र था। सोनाली (18) भी पढ़ती थी। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में है और वह पांच दिन से लापता थे। इस बीच खबर आई कि दोनों साथ गए हैं। बताया जा रहा है कि सोनाली का असली नाम सोनालिका उर्फ अयोध्या है।
विज्ञापन
Trending Videos
सुसाइड नोट नहीं मिली एक फोटो
जाकिर उसे सोनाली कहकर पुकारता था। दोनों के बैग से उनके कुछ दस्तावेज मिले हैं। उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा। एक फोटो मिला है जिसमें दोनों ताजमहल में मुख्य मकबरे के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि रात दस बजे राहगीरों ने सूचना दी कि ट्रैक पर उनकेशव पड़े हैं।
बता दें, इससे पहले भी इस रूट पर प्रेमी युगल सुसाइड कर चुके हैं। जहां दोनों के शव मिले , यह सुनसान इलाका है। यहां तक पैदल ही पहुंचा जा सकता है।
बता दें, इससे पहले भी इस रूट पर प्रेमी युगल सुसाइड कर चुके हैं। जहां दोनों के शव मिले , यह सुनसान इलाका है। यहां तक पैदल ही पहुंचा जा सकता है।