फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   couple commit suicides at up shahjahanpur

जीते जी मिल न पाए, साथ छोड़ी दुनिया और एक चिता पर अंतिम संस्कार

Tue, 09 May 2017 07:30 PM IST
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट
amarujala.com-Presented by- संदीप भट्ट Updated Tue, 09 May 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
couple commit suicides at up shahjahanpur

जीते जी तो एक नहीं हो पाए लेकिन एक साथ दुनिया को अलविदा कहा और एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। ये वाकया यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठाकर एक साथ खुदखुशी कर ली। शाहजहांपुर के बंडा इलाके के गांव बोथा जमालपुर में सोमवार को फांसी पर लटके किशोर प्रेमी युगल का मंगलवार की सुबह एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन


कच्ची उम्र के इश्क में उठाए गए आत्मघाती कदम पर घर परिवार और गांव वाले स्तब्ध हैं। किशोर और किशोरी दोनों के पिता का कहना है कि उन्हें प्रेम संबंधो की जानकारी नहीं थी। किशोरी के पिता आज भी मानने को तैयार नही कि उनकी बेटी ख़ुदकुशी कर सकती है। लेकिन सोमवार की रात पोस्टमार्टम के बाद जब शव दोनों परिवारों को सौंपे गए तो सही-गलत का निर्णय किनारे हो गया।
विज्ञापन


प्रेमी युगल ने सुसाइड नोट भी लिखा। बरामद सुसाइड नोट के मुताबिक प्रेमी युगल ने लिखा 'उन्हें एक ही चिता पर जलाया जाए, इसी में उनकी आत्मा को शांति मिलेगी'। प्रेमी युगल के सुसाइड नोट पर लिखी बातों से परिजनों की भावनाएं उमड़ पड़ी और दोनों परिवारों ने सहमति से फैसला किया कि उनकी अंतिम इच्छा पूरी की जाए। मृतक प्रेमी युगल के परिवारों ने मिलकर दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed