{"_id":"5a97c0ad4f1c1b8e328b4bdd","slug":"constables-wife-stabbed-him-in-domestic-fight-issues-in-uttar-pradesh-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने सिपाही के सीने में मारा चाकू, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने सिपाही के सीने में मारा चाकू, हालत गंभीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक सिपाही को उसकी ही पत्नी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घरेलू झगड़े में तिवारीपुर थाने में तैनात सिपाही बीरबल चौहान (46) के सीने में पत्नी ने चाकू मार दिया। पुलिस लाइंस के सरकारी आवास में वारदात के बाद शोर सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सिपाही की हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। देवरिया के सलेमपुर थाना क्षेत्र के बिगही गांव के मूल निवासी बीरबल चौहान की तैनाती गोरखपुर के तिवारीपुर थाने में है। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने शोर सुना, मगर घरेलू विवाद समझकर ध्यान नहीं दिया। थोड़ी देर बाद नाराज पत्नी ने बीरबल के सीने में चाकू मार दिया। लहूलुहान बीरबल गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर आए लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक देख उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चाकू मारा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन