फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CBI interrogates accused Tawde's wife over Dabholkar murder case

नरेंद्र दभोलकर हत्याकांड में हिन्दूवादी नेता की पत्नी से CBI ने की पूछताछ

Wed, 22 Jun 2016 02:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
CBI interrogates accused Tawde's wife over Dabholkar murder case
नरेंद्र दभोलकर

सीबीआई ने पुणे के विचारक और लेखक नरेंद्र दभोलकर हत्याकांड के आरोपी हिन्दूवादी नेता डॉ. वीरेंद्र सिंह तावडे  की पत्नी निधि तावडे से पूछताछ की। इससे एक सप्ताह पहले सीबीआई ने आरोपी तावडे के घर की तलाशी ली थी।

विज्ञापन


डीएनए के अनुसार, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया है कि डॉ. वीरेंद्र तावडे दभोलकर की हत्या की प्रमुख साजिश कर्ताओं में से एक है। इस हत्याकांड में उनकी पत्नी समेत कई लोग शामिल ‌थे। इसीलिए उनकी पत्नी से पूछताछ की गई। सीबीआई के अनुसार, वीरेंद्र तावडे ने ही 15 हजार रुपए में हत्या के लिए हथियार खरीदे ‌थे।
विज्ञापन


दभोलकर की हत्या के मुख्य आरोपी तावडे पुणे में हिन्दू जन जागृति समिति के नेता और विवादित सनातन संस्‍था के प्रवक्ता ‌‌थे। बताया जा रहा है कि तावडे की पत्नी निधि भी इन हिन्दूवादी संगठनों से जुड़ी थीं। आरोपी तावडे ज्यादातर आश्रमों में रहकर हिन्दुत्व के कामों के लिए लोगों को तैयार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दभोलकर हत्याकांड के प्रमुख आरोपियों में से एक सनातन संस्‍था का सदस्य गोवा ब्लास्ट केस का भी आरोपी है।

अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चला रहे थे दभोलकर

CBI interrogates accused Tawde's wife over Dabholkar murder case
नरेंद्र दभोलकर

गौरतलब है कि 20 अगस्‍त 2013 को 65 वर्षीय डॉ. दभोलकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के दिन वह पुणे के ओमकारेश्वर पुल के पास मोर्निंग वॉक के लिए गए थे तभी दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें गोली मार दी थी।

दभोलकर की हत्या के बाद उनके गृहक्षेत्र सतारा में लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया ‌था। लोगों ने उस वक्त यहां के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाह्वाण से अंधविश्वास के खिलाफ बिल पास करने की भी मांग की थी।

लेखक और तर्कवादी डॉ. नरेंद्र दभोलकर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्‍थापक ‌‌थे। वह अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed