फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CBI arrested man in ferozpur who allegedly taking bribe in behalf of police officer

पुलिस अधिकारी के नाम पर ले रहा था 10 लाख रुपये रिश्वत, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 01:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 18 Aug 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
CBI arrested man in ferozpur who allegedly taking bribe in behalf of police officer

सीबीआई ने पुलिस अधिकारी के नाम पर रिश्वत लेेने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वह फिरोजपुर में तैनात पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) की तरफ से कथित तौर पर रिश्वत ले रहा था। इसकी जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी है। मामला तब सामने आया जब पंजाब के रिटायर्ड एसएसपी ने शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


सीबीआई के प्रवक्ता के मुताबिक एसएसपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में उसे झूठा फंसाया जा रहा है। जिसके लिए आईजीपी, फिरोजपुर ने  एक एसआईटी का गठन किया था। बता दें कि आरोपी फिरोजपुर में तैनात पुलिस के महानिरीक्षक (आईजी) की तरफ से रिशवत ले रहा था। यह भी आरोप है कि एसआईटी ने शिकायकर्ता के घर की तलाशी ली थी और कुछ दस्तावेज और चीजें जब्त की थीं।   
विज्ञापन


बरामद हुए पांच लाख रुपये

सीबीआई अधिकारी ने यह भी बताया कि रिशवत मामले में शिकायतकर्ता से दस्तावेज लौटाने और चीजें लौटाने के लिए रिशवत मांगी जा रही थी। लेनदेन के बारे में जानकारी मिलने के बाद बिचौलिये को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और उसे लुधियाना में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी के घर पर भी छापेमारी की गई। जिसमें पांच लाख रुपये बरामद किए गए। जो कि रिशवत की पहली किशत के तौर पर चंडीगढ़ से प्राप्त किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed