फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cab driver sexually assaulted a 20 year old woman in Goa

गोवा: महिला ने लिफ्ट लेने से मना किया तो कैब ड्राइवर ने किया रेप

Sat, 30 Jun 2018 10:55 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 30 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Cab driver sexually assaulted a 20 year old woman in Goa

गोवा में 20 साल की महिला के साथ एक टैक्सी ड्राइवर ने कथित तौर पर रेप किया है। पुलिस ने शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना वास्को शहर स्थित एक एयरपोर्ट के पास की है। यह जगह पणजी शहर से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

विज्ञापन


वास्को शहर के पुलिस इंस्पेक्टर नोलास्को रोपोसो ने बताया कि जब आरोपी ने देखा कि पीड़िता वास्को स्थित एयरपोर्ट रोड से अकेले जा रही है तो उसने उसे लिफ्ट देने को कहा। महिला ने लिफ्ट लेने से मना कर दिया। इस बात से नाराज हो आरोपी ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में खींच लिया और एक सुनसान इलाके में ले गया। जिसके बाद उसने पीड़िता के साथ रेप किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच करने पर पता चला कि उसने महिला के साथ गुरुवार शाम को रेप किया था। आरोपी का नाम रविचंद्रन भट्ट (48) है। उन्होंने बताया कि आरोपी एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाने का काम करता है और वास्को शहर में रहता है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed