फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   cab driver behead three month old infant to ward off evil spirits

अंधविश्वास में डूबे पति ने पत्नी के लिए मासूम का काटा गला

Fri, 16 Feb 2018 10:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
cab driver behead three month old infant to ward off evil spirits
गिरफ्तार

रचकोंडा पुलिस ने गुरुवार को एक तीन महीने की बच्ची का गला काटने के आरोप में 40 साल के कैब ड्राइवर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम केरुकोंडा राजशेखर और के श्रीलता हैं। उन्होंने पिछले महीने 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण के समय तीन महीने की बच्ची की नरबलि दी थी। राजशेखर ने ऐसा बुरी आत्माओं के चंगुल से अपनी पत्नी को मुक्ति दिलाने के लिए किया था। राजशेखर ने अपने माता-पिता के साथ सिकंदराबाद के भोईगुडा क्षेत्र में सो रही बच्ची को कथित तौर पर किडनैप किया।

विज्ञापन


बच्ची का कटा हुआ सिर आरोपी के घर की छत से 1 फरवरी को बरामद किया गया था। राचकोंडा पुलिस कमिश्नर महेश भागवत ने कहा- राजशेखर एक अंधविश्वासी शख्स है। वह पिछले चार सालों से अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहता था। फरवरी 2016 में जोड़ा वारंगल जिले के मेदराम में होने वाले आदिवासी महोत्सव सम्माका सरलम्मा पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात कोया डोरा से हुई जिसने उन्हें एक बच्ची की नरबलि देने का सुझाव दिया ताकि श्रीलता के शरीर से बुरी आत्माओं को छुड़ाया जा सके।
विज्ञापन


राजशेखर ने अपनी कैब में बच्ची का अपहरण किया। सुबह 2 बजे नदी में जाकर उसका सिर काटकर धड़ और चाकू को नदी में बहा दिया। इसके बाद कटे हुए सिर को लेकर घर पहुंचा जहां जोड़े ने शुद्र पूजन किया। पूजा के बाद सिर को छत के दक्षिण पश्चिम कोने में रख दिया ताकि उसपर सूर्य और चंद्र की रौशनी पड़ सके। सुबह आरोपी अपने काम पर चला गया। जब सुबह उसकी सास छत पर पहुंची तो उन्होंने बच्ची के सिर को देखकर हल्ला मचाया। जिसके बाद पड़ोसी वहां पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed