फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Brother killed his elder brother in gorakhpur

जमीन का टुकड़ा रिश्ते पर पड़ा भारी, बड़े भाई को गोली से उड़ाया

Sun, 12 Nov 2017 12:28 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 12 Nov 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Brother killed his elder brother in gorakhpur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
जरा सी जमीन का टुकड़ा खून के रिश्ते पर भारी पड़ गया। एक भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। जानिए क्या था मामला
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। खजनी इलाके के बरवल माफी गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई अजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन के विवाद में लाइसेंसी रिवाल्वर से हत्या के बाद आरोपी छोटा भाई सुनील सिंह साथियों के साथ स्कार्पियो से फरार हो गया। 

गोली सिर में लगने के वजह से मौके पर ही अजय सिंह की मौत हो गई। हत्या की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पत्नी ममता की तहरीर पर सुनील सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:- थप्पड़ मारा था, इसलिए पहले रेप किया, फिर उसे और उसके पति को मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक बरवल माफी गांव निवासी मुन्ना सिंह के चार बेटों में अजय सिंह सबसे बड़े थे। अजय शहर में रहकर ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। दो साल पहले ही उनकी दूसरी शादी हुई थी। 

अजय ने गांव में मां के नाम से सात बीघा जमीन खरीदी थी। बहन की शादी के लिए कुछ दिनों पहले अजय ने एक बीघा जमीन बेच दी थी। जमीन मां के नाम होने की वजह से छोटा भाई सुनील भी उस पर दावा करता था। 

Brother killed his elder brother in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी बात को लेकर छोटे और बड़े भाई में विवाद चल रहा था। ग्रामीणों की माने तो अभी दो दिन पहले इसी विवाद को लेकर सुनील ने छोटे भाई विनीत और पिता मुन्ना सिंह को मारा-पीटा था। शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब अजय सिंह गांव गए थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पैदल ही वह जा रहे थे कि अचानक भाई सुनील साथियों के साथ स्कार्पियो से आ धमका और उन्हें रोक कर विवाद करने लगा। इसी बीच सुनील ने लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और भाई के सिर में गोली मार दी। 

पढ़ें:- जिसे दी थी कत्ल की सुपारी उसी ने मार डाला, वजह जान सकते में आई पुलिस

गोली लगते ही उनकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसी बीच सुनील साथियों के साथ फरार हो गया। 

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। हत्यारोपी भाई की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed