फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brother in law burnt to death his sister in law after turning down the marriage proposal by her

भाभी ने किया शादी से इनकार तो देवर ने कर डाला ऐसा काम, पुलिस भी रह गई हैरान

Wed, 01 Nov 2017 10:23 PM IST
amarujala.com- presented by: शारुख खान
amarujala.com- presented by: शारुख खान Updated Wed, 01 Nov 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
brother in law burnt to death his sister in law after turning down the marriage proposal by her
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
देवर के सिर पर भाभी के प्यार का खुमार चढ़ा था, भाभी ने शादी से इनकार किया तो उसने ऐसा काम किया कि पुलिस भी हैरान रह गई, जानिए उसने क्या किया...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। इस्लामनगर में देवर से शादी को इनकार किया तो विधवा महिला पर केरोसिन छिड़कर आग लगा दी गई। बाद में उसकी मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर आरोपी देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पढ़ें:- एक युवती की आखिरी तस्वीर, जिसे 'मोहब्बत' ने दे डाली खौफनाक मौत
विज्ञापन


सिरौली थाना इलाके के बियोधन बुजुर्ग गांव की रहने वाली 24 साल की नीलम की शादी सात साल पहले इस्लामनगर थाना इलाके के लभारी की मढईया गांव के जसवीर से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने बताया कि बीमारी के चलते छह साल पहले जसवीर की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से नीलम ससुराल में रह रही थी। मायके वालों की माने तो जसवीर की मौत के बाद से नीलम का देवर जितेंद्र उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। 

brother in law burnt to death his sister in law after turning down the marriage proposal by her
किसान का शव।
नीलम इसका लगातार विरोध कर रही थी। आरोप है कि मंगलवार शाम शादी की बात पर नीलम की देवर जितेंद्र से कहासुनी हुई। जिसके बाद गुस्से में आरोपी देवर ने नीलम के शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। 

पढ़ें:- बेटे की हत्या कर खुद लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा सब रह गए हैरान

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मायके वालों का घटना की जानकारी आरोपी के बड़े भाई मुनेंद्र ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सुबह मृतका के पिता राजाराम ने इस्लामनगर थाने में तहरीर दी। एसओ रामनरेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed