फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brother beaten to death over arguments in pratapgarh

हैंडपंप को लेकर हुए विवाद में भाई ने भाई को पीट-पीटकर मार डाला

Thu, 02 Jun 2016 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संडवाचंद्रिका (प्रतापगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, संडवाचंद्रिका (प्रतापगढ़) Updated Thu, 02 Jun 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
brother beaten to death over arguments in pratapgarh
मौके का जायजा लेती पुलिस - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, संडवाचंद्रिका (प्रतापगढ़)
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के संडवाचंद्रिका/अंतू थाना क्षेत्र के रामपुर उमरी गांव में हैंडपंप लगवाने को लेकर हुए विवाद में भाइयों ने खून के रिश्ते का कत्ल कर दिया। भाइयों ने भाई को ही पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


लाठी-डंडा और फरसा से हुई मारपीट में महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन भाइयों समेत पिता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


रामपुर उमरी निवासी रामदेवस वर्मा का बड़ा बेटा रामबहादुर वर्मा (55) अपने परिवार के साथ पैतृक मकान से दूर घर बनाकर रहता था। मंगलवार की सुबह राम बहादुर इंडिया मार्का हैंडपंप घर के करीब लगवाने के लिए मिस्त्री लेकर आया था। यह देख उसके भाई भारतलाल (53), जीतलाल (50) व रामसुख (48) विरोध करने लगे। सभी जमीन का बंटवारा होने के बाद हैंडपंप लगवाने की बात कहने लगे। जिसे लेकर उनके बीच जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दस बजे राम बहादुर अपने परिवार के साथ सो रहा था। तभी उसके पिता व तीनों भाइयों ने अपने रिश्तेदारों के संग मिलकर हमला बोल दिया। रामबहादुर वर्मा के बेटे भी बाहर निकल आए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडा व फरसा चलने लगा। तमंचे के बट से भी लोगों ने राम बहादुर के ऊपर हमला बोला।

शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े और बीच-बचाव कर झगड़ा समाप्त कराया। गंभीर रूप से घायल राम बहादुर को परिजन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल

brother beaten to death over arguments in pratapgarh

मारपीट में उसका बेटा प्रदीप (28), जगदीश (30), रंजीत (26), संजय (22) व सरोजा (28) पत्नी जगदीश घायल हो गए। इसके अलावा भारतलाल, जीतलाल व रामसुख को भी चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने सरोजा व रामसुख की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र जगदीश की तहरीर पर पुलिस ने रामदेवस वर्मा, भारतलाल, जीतलाल व रामसुख के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने जानकारी के बाद थानेदार को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि जमीन का बंटवारा भाइयों के बीच नहीं हुआ था। जिस स्थान पर मृतक हैंडपंप लगवाना चाह रहा था, उसका मृतक के तीनों भाई व पिता विरोध कर रहे थे। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीनों हत्यारोपी भाइयों का पुलिस अभिरक्षा में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed