फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bride poisoned to groom on honeymoon bed in agra

दुल्हन ने सुहाग सेज पर किया दूल्हे का कत्ल, गहने, नकदी लेकर भागी

Wed, 25 May 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 25 May 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
bride poisoned to groom on honeymoon bed in agra

आगरा में आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में सोमवार रात दूल्हे की सुहाग सेज पर हत्या कर दी गई। 45 वर्षीय साफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सिंह की हाल में रुद्र प्रयाग की एक युवती से शादी हुई थी।

विज्ञापन


आरोप उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी पत्नी तारा पर है। उसने उन्हें दूध में जहर दे दिया। इससे पूर्व पहली पत्नी दीप्ति से उनके विकलांग बेटे भारत (16) को दूध में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया था। निर्मल को मौत की नींद सुलाने के बाद वह लाखों के जेवरात, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। भारत के होश में आने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन


मूलरूप से गांव सहारा, मिढ़ाकुर निवासी निर्मल सिंह दिल्ली की साफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर थे। तारा से उनकी शादी तीन दिन पहले ही हुई थी। वे उसे बिचौलिए के माध्यम से देहरादून से 22 मई को लेकर आए थे। उनके परिवार को यह भी नहीं मालूम कि उसका मायका रुद्रप्रयाग में किस जगह पर है?

विज्ञापन
विज्ञापन

दूध में मिलाकर पिलाया ‌जहर

bride poisoned to groom on honeymoon bed in agra

भारत ने बताया कि मम्मी ने रात नौ बजे उसे दूध दिया, इसे पीते ही वह गहरी नींद में सो गया। उसी समय निर्मल को दूध का गिलास दिया था। माना जा रहा है कि इसी में जहर दिया गया। सुबह छह बजे भारत की आंख खुली तो बेड पर निर्मल की लाश पड़ी थी, उनके मुंह से खून निकल रहा था।
्घ्‍
तारा मेन गेट पर ताला लगा गई थी। भारत के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसी ताला तोड़कर अंदर घुसे। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा थाना ने बताया कि तारा के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। निर्मल सिंह का 2012 में पहली पत्नी दीप्ति से तलाक हो गया था। बेटी हिलोरी मां के साथ रहती है। विकलांग बेटा भारत उनके साथ रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed