फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boyfriend slashed neck of his girlfriend on busy bus stand in chennai

बाइक पर बैठने से गर्लफ्रेंड ने किया इनकार, ब्वॉयफ्रेंड ने बीच सड़क पर काट दिया गला

Fri, 09 Dec 2016 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
boyfriend slashed neck of his girlfriend on busy bus stand in chennai
कत्ल

चेन्नई में एक सिरफिरे ब्वॉयफ्रेंड ने व्यस्त बस स्टैंड पर गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया। मारी गई लड़की ए. सोनिया (23) ब्वॉयफ्रेंड एस. प्रसाद (24) के साथ किसी भी तरह का संबंध नहीं रखना चाहती थी। इसी वजह से नाराजगी की सनक में डूबे प्रसाद ने उसका कत्ल कर दिया। 

विज्ञापन


आरोपी ने सोनिया को जीएसटी रोड के पेरुंगलातुर बस स्टैंड पर खत्म किया और फिर पीरकंकरणे पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। दरअसल, सोनिया तमबरम में एक प्राइवेट शॉप के अंदर काउंटर सेल्सगर्ल थी।

विज्ञापन

कहासुनी बढ़ने पर जेब से चाकू निकाल काट दिया गला

boyfriend slashed neck of his girlfriend on busy bus stand in chennai

वारदात के दिन सोनिया घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी, इस बीच प्रसाद वहां पहुंचा और उसे बाइक पर बैठने के लिए कहने लगा। पुलिस के मुताबिक इस दौरान सोनिया के साथ उसका शख्स भी मौजूद था। प्रसाद ने जब उसके बारे में पूछा तो वह कहने लगी कि वह उसका दोस्त है।

दोनों में कहासुनी बढ़ने लगी और हालात ये हो गए कि प्रसाद ने अपनी जेब से चाकू निकाला और सोनिया का गला काट दिया। वहां मौजूद लोगों में उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।  पुलिस ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे और करीब 6 साल से प्रेम संबंध में थे। गांव से बस स्टैंड दूर होने की वजह से प्रसाद अक्सर सोनिया को स्टैंड तक बाइक पर छोड़ा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed