प्रेमिका की बजाए दूसरी युवती से तय हुई शादी तो युवक ने दी जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट इलाके के भगवान नगर में प्रेम विवाह की जिद पर अड़े युवक ने दूसरी युवती से खुद की शादी से एक सप्ताह पहले जहर खाकर जान दे दी। वह परिजनों से इस जिद पर था कि उसकी शादी प्रेमिका से कराई जाए, न कि किसी अन्य युवती से।
रविवार रात में हुई घटना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मगर दुपहर में युवक पक्ष ने युवती की मां व युवती को घेरकर उन पर हमले की कोशिश की। खबर पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
भगवाननगर निवासी युवक मोनू का मोहल्ले की एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। दोनों के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। युवक के परिजनों ने उसकी शादी किसी अन्य युवती से तय कर दी और 11 जुलाई को शादी प्रस्तावित थी। युवक के घर में इस शादी की तैयारियां चल रही थीं।
परिजनों ने युवक की प्रेमिका के घर किया हंगामा
रविवार रात युवक ने घर में ही जहर खाकर जान दे दी। लोगों की मानें तो युवक अपनी इस शादी के खिलाफ था और वह लगातार परिवार को चेतावनी दे रहा था कि हम दोनों जहर खाकर जान दे देंगे।
हालांकि युवती की ओर से ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। मगर युवक की मौत पर परिजन उत्तेजित हो गए। दोपहर में युवक के परिजनों ने युवती के घर पहुंचकर उसकी मां व युवती को घेर लिया गया। इसे लेकर वहां जमकर हंगामा हुआ।
खबर पर एसओ सासनी गेट पहुंच गए। उन्होंने जैसे तैसे मामला शांत कराया। एसओ के अनुसार फिलहाल शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। युवक पक्ष युवती पक्ष पर आरोप लगा रहा है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।