फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy murders girlfriend over Insult and betray

हत्या कर प्रेमी बोला- 'अगर मैं उसे ना मारता तो वो मुझे मरवा देती'

Sun, 16 Jul 2017 11:19 AM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Sun, 16 Jul 2017 11:19 AM IST
विज्ञापन
boy murders girlfriend over Insult and betray
हत्या - फोटो : Demo Pic
जवां के गांव गढ़िया भोजपुर में प्रेमिका की हत्या के आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। इस गिरफ्तारी के बाद प्रेमी ने जो कुछ स्वीकारा है, उससे प्रेम कहानी में नया मोड़ आ गया है। वह कह रहा है कि अगर वह हत्या न करता तो वह उसे मरवा देती और उसने प्रेमिका की हत्या जैसा कदम खुद के साथ बेवफाई और पिता की बेइज्जती के बदले में उठाया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय ने शनिवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि मछला के बेरहमी से कत्ल के बाद ही उसके गांव के ही घर के सामने रहने वाले वीनेश उर्फ बंटी का नाम उजागर हो गया था। इस पर एसओ अमित कुमार ने देर रात टीम के साथ उसे तेजपुर पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसकी  निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुर्पी व खून से सने कपड़े आदि बरामद कर लिया। बाद में उसने हत्या किया जाना स्वीकारते हुए बताया कि हालांकि वह उसके कत्ल के इरादे से घर में नहीं घुसा था। मगर मौके पर ऐसे हालात बन गए कि हत्या हो गई। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ प्रथम व सीओ तृतीय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अगर मैं न मारता तो वो मरवा देती

प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने आरोपी ने हत्या करना स्वीकारते हुए बताया कि उसके युवती से करीब छह-सात साल से प्रेम संबंध थे। दोनों परिवार इसके विरोध में थे। फिर भी जब युवक के घर उसका रिश्ता लेकर कोई आता तो युवती विरोध में खड़ी हो जाती। एक बार तो रिश्ता लेकर आए लोगों के सामने ही मेरा हाथ पकड़ लिया था और कहने लगी कि पहले मुझे मार दो, फिर तुम शादी कर लेना। इस पर मैंने मछला से ही शादी का निर्णय लिया।

करीब सवा माह पहले अचानक एक दिन मछला को उसकी बड़ी बहन के घर छतारी उसकी डिलीवरी होने के कारण भेज दिया गया। इससे पहले से ही वह मछला की हर जरूरत का ध्यान रखता था। वहां जाते समय उसने खर्चा मांगा तो वीनेश ने उसे 4 हजार रुपये दिए। उसने कपड़े भी मांगे तो कहा कि वह उसे दे आएगा। बाद में जब वह उसे कपड़े देने पहुंचा तो वहां उसे कुछ युवकों ने घेरकर पीटना चाहा। वह उस दिन तो कुछ समझ नहीं पाया और किसी तरह बचकर गांव आ गया।

मगर एक दिन मछला ने कहा कि उसे कुछ जेवर बनवा दे। इस पर युवक उसके लिए एक कौंधनी, जंजीर व अंगूठी बनवाकर देने छतारी गया तो वहां उसे फिर घेर लिया गया और जमकर पीटा गया। जब उसने युवकों से पीटने का कारण पूछा, तभी मछला वहां आ गई और कहा कि यह तुम्हें पिटवा रही है। वह उसी समय समझ गया कि यह किसी के प्यार में फंस गई है। उसे वहां रात 11 बजे तक बंधक बनाए रखा गया। इसके बाद वह किसी तरह छूटकर पैदल गांव आ गया। फिर दोनों में कोई संपर्क नहीं हुआ।

अब आठ दिन पहले युवती गांव लौटी तो उसने बातचीत की कोशिश की। इस पर युवती उसे जान से मरवाने की धमकी देने लगी। दो दिन उसके घर पर बदमाशों ने चढ़ाई की। दोनों दिन रात में घर में जगार हुई, शोर मचा तो बदमाश भाग गए। दो दिन पहले युवती ने उसके पिता को आमना-सामना होने पर बेवजह गालियां दीं और चप्पलों से पिटाई तक कर दी। गुरुवार को खुद वीनेश ने मिलना चाहा तो युवती ने ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया।

शुक्रवार सुबह वह उससे बात करने उसके घर में घुस गया तो युवती ने पहले युवक पर खुर्पी से बाजू पर हमला किया। बस वहीं उसने गुस्से में युवती का कत्ल कर दिया। युवक को अपने किए का कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed