{"_id":"5acb0c0c4f1c1b1a6a8b643c","slug":"bjp-mla-arrested-for-murder-of-two-shiv-sena-leader-in-pune","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना के दो नेताओं की हत्या के आरोप में BJP विधायक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवसेना के दो नेताओं की हत्या के आरोप में BJP विधायक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:15 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी विधायक शिवाजी करडीले
महाराष्ट्र के पुणे में शिवसेना के नेताओं की हत्या के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक को गिरफ्तार किया गया। भाजपा विधायक शिवाजी करडीले पर डबल मर्डर का आरोप लगा है। इससे पहले उनके दामाद और एनसीपी एमएलए संग्राम जगतप को अहमदनगर पुलिस ने इस आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
पुलिस की जानकारी के मुताबिक केडगांव शहर से शिवसेना के चीफ संजय कोटकर और पार्टी नेता वसंत थुबे को पहले करीब से गोली मारी गई और फिर उन पर धारदार हथियारों से हमला किया। वारदात के बाद संदीप गुंजल नाम के शख्स ने पुलिस के सामने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
संदीप ने पुलिस से कहा कि जगताप का इस मामले से कुछ लेना देना नहीं है। मारे गए संजय कोटकर के बेटे संग्राम कोटकर ने विधायकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार उनके पिता को धमकी दी। संग्राम जगताप को जब पुलिस स्टेशन लाया गया तो उनके कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा किया। इस आरोप में करीब 82 लोगों को हिरासत में लिया गया और इनमें से करीब 27 को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन