फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bihar police arrested liquor man with 58 rupees

इस शराब कारोबारी के पास मिले लाखों रुपये, नोट गिनने के लिए रखी थी मशीन

Wed, 09 Nov 2016 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
bihar police arrested liquor man with 58 rupees
शराब कारोबारी मोहित जैन

एक तरफ बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। वहीं दूसरी तरफ एक बड़े शराबी कारोबारी को लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस ने कारोबारी के पास से करीब 59 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान मोहित जैन के रूप में हुई है और उसे पटना के स्थित एग्जीविशन रोड स्थित अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


चौंका देने वाली बात है कि इस शख्स के पास से नोट गिनने की मशीन और एक खुफिया बॉक्स बरामद किया गया है, जिसमें वह नकदी को रखता था। इतना ही नहीं मोहित के पास से लैपटॉप भी मिला है जिससे उसकी काली कमाई का सच सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि कारोबारी के फ्लैट की करीब 4 घंटे तक तलाशी की गई।

विज्ञापन

पकड़े गए कंटेनर से मिली करोड़ों की शराब

bihar police arrested liquor man with 58 rupees
liquor

मोहित की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब से भरे कंटेनर को जब्त किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुजफ्फरपुर से पकड़ी गई शराब की कीमत करीब डेढ़ करोड़ की आंकी गई। इस बीच जांच में आरोपियों ने पूछताछ में मोहित का नाम उगल दिया।

नाम सामने आने के बाद पुलिस ने मोहित की तलाश शुरू की और उसे सूर्यप्रभा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 से धर-दबोचा। पुलिस ने बताया कि मोहित काफी समय से शराब की कालाबाजारी कर रहा था और उसके तार मध्य प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों के कारोबारियों से जुड़े हुए थे। मोहित के पास से जो रुपये पकड़े गए हैं वह भी शराब की बिक्री के लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed