फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bihar CPI (M) MLA slaps bank manager

बिहार में विधायक ने बैंक मैनेजर को मारा थप्पड़

Sat, 30 Jul 2016 03:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar CPI (M) MLA slaps bank manager
महबूब आलम
बिहार के ग्वालपाडा में एक विधायक ने बैंक मैनेजर को ब्रांच में ही थप्पड़ जड़ दिया। सीपीआई (एम) विधायक महबूब आलम के इलाहाबाद बैंक के ब्रांच मैनेजर राकेश रंजन को थप्पड़ मारे जाने की घटना  कैमरे भी कैद हो गई। ब्रांच मैनेजर ने विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि विधायक ने आरोपों को नकार दिया है। विधायक आलम का कहना है कि ब्रांच मैनेजर पर करप्शन के आरोप हैं और वह उनसे मिलने गए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विधायक के खिलाफ पहले भी ऐसे कई आरोप लग चुके हैं। सीसीटीवी में कैद हुए इस मामले पर महबूब आलम ने अलग ही सफाई दी है।

आलम का कहना है, 'वह मैनेजर भ्रष्टाचार में लिप्त है और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है। लोगों को लोन देने में 20 प्रतिशत कमीशन लेता है। बैंक खातों में मजदूरों का जो पैसा आता है, उनको पैसे देने में आनाकानी करता है। भुगतान के लिए भी पैसे मांगता है। बच्चों के खाते खुलवाने के लिए 200-300 रुपए लेता है। दलालों से ही ब्रांच में खाते खुल रहे हैं।' 
विज्ञापन


विधायक का कहना है, 'हमने ब्रांच मैनेजर के खिलाफ सभी संबंधित अधिकारियों से  शिकायत की है। एसएचओ ने इस संबंध में मैनेजर का बयान भी लिया है। मेरे खिलाफ जो भी आरोप लगाए हैं वे झूठे हैं, मैं उन पर मानहानि का केस करूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed