{"_id":"59dcad7c4f1c1b60678b501b","slug":"big-devlopment-on-10-year-old-girl-rape-case-who-raped-by-her-relatives","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" लड़की का दूसरा चाचा ही था उसकी बच्ची का पिता, पहले बड़े चाचा पर था शक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की का दूसरा चाचा ही था उसकी बच्ची का पिता, पहले बड़े चाचा पर था शक
Team Digital
Updated Tue, 10 Oct 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
demo_pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ की 10 साल की मासूम के रिश्तेदारों (चाचाओं) ने ही उसकी आबरू लूटी थी। पहले पीड़िता के एक चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार किया बाद में रेप पीड़िता ने जब पिछले महीने बच्ची को जन्म दिया तो दोनों के डीएनए की जांच पुलिस ने कराई।
जांच में पता चला कि जिस चाचा पर रेप का आरोप था, उससे बच्ची का डीएनए मेल नहीं खाता है। इसके बाद से ही पुलिस रेप के दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई थी। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक लड़की का दूसरा चाचा ही उसकी बच्ची का पिता है।

पुलिस के मुताबिक, "पुलिस जल्द ही लड़की के दूसरे चाचा पर आरोप पत्र कोर्ट में दाख़िल करने जा रही हैं"। साथ ही एसएसपी ने ये भी बताया कि रेप के आरोप में गिरफ्तार लड़की के पहले चाचा भी अभी पुलिस कस्टडी में रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रेप पीड़िता के साथ इस चाचा ने भी दुर्व्यवहार किया था।
आपको बता दें कि इससे पहले, रेप पीड़िता के परिजन ने गर्भपात कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी। मगर पीड़िता का गर्भ 20 हफ्ते से ज्यादा का होने के कारण कोर्ट ने उसे ठुकरा दिया था।
आपको बता दें कि इससे पहले, रेप पीड़िता के परिजन ने गर्भपात कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी डाली थी। मगर पीड़िता का गर्भ 20 हफ्ते से ज्यादा का होने के कारण कोर्ट ने उसे ठुकरा दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर यह फैसला दिया था, जिसमें कहा गया था कि गर्भपात ना तो उस लड़की के लिए ठीक होगा और न ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए।
पता हो कि पीड़िता के माता-पिता ने पेट में दर्द की शिकायत के बाद बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जिसके बाद डॉक्टर्स को पता चला था कि बच्ची 30 हफ्तों से गर्भवती थी।
पता हो कि पीड़िता के माता-पिता ने पेट में दर्द की शिकायत के बाद बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जिसके बाद डॉक्टर्स को पता चला था कि बच्ची 30 हफ्तों से गर्भवती थी।