फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bereilly teen kidnapped and raped by three men

बरेली: किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप

Sat, 02 Apr 2016 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 02 Apr 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
bereilly teen kidnapped and raped by three men
यूपी में बरेली जिले में दुनका इलाके के शाही के एक गांव से घर में सो रही किशोरी को अगवा कर तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। दो दिन तक एक कोठरी में कैद रहकर जैसे-तैसे दरिंदों के चंगुल से छूटकर आई तो उसकी हालत देखकर घर वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रेम संबंध बताकर उन्हें टरका दिया। इसके बाद घर वाले किशोरी को लेकर एसएसपी के पास पेश हुए।

उनके आदेश पर तीन युवकों पर अगवा करने, सामूहिक दुराचार और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दीवार फांदकर घर में घुसे थे दरिंदे

bereilly teen kidnapped and raped by three men

किशोरी की मां ने एसएसपी को बताया कि 29 मार्च की सुबह चार बजे गांव का देव सिंह, हरिओम और बदलू दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने तमंचा दिखाकर सभी को धमकाया और सोलह वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गए थे।

वे बेटी को खोजते रहे। पुलिस से भी शिकायत की। 30 मार्च को बेटी किसी तरह घर पहुंच गई। उसने बताया कि तीनों आरोपियों ने उसे धनेटा-शीशगढ़ रोड पर मिर्जापुर से मकड़ीखोय के बीच बनी पुरानी कोठरी में रखा था।

वहां उससे गैंगरेप किया। मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी भी दी। तीनों की गैरमौजूदगी में वह किसी तरह भाग निकली।

किशोरी ने एसपी को बताई हकीकत
किशोरी की मां के मुताबिक उन्हें स्थानीय पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद नहीं थी इसलिए वे 31 मार्च को एसएसपी आरके भारद्वाज से मिले और उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ शाही को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। शाही थाने में तीनों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी देव सिंह को भी पकड़ लिया और पूछताछ की। वह इस मामले में खुद को निर्दोष बताता रहा। एसओ महेंद्र सिंह का कहना था कि बताए जा रहे घटनाक्रम में कई पेंच हैं जिन्हें विवेचना में सुलझाया जाएगा।

फिलहाल उन्होंने तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मेडिकल परीक्षण आदि औपचारिकता पूरी कराकर जांच को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक और किशोरी लापता, मामला दर्ज

bereilly teen kidnapped and raped by three men

दुनका गांव से ही 16 साल की एक और किशोरी 28 मार्च की शाम चार बजे पड़ोस के एक घर में बैठने की बात कहकर गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

रिश्तेदारियों में ढूंढने के बाद भी पता न लगने पर लड़की के पिता ने शाही थाने में अज्ञात लोगों पर बेटी को फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने गांव में पहुंचकर तफ्तीश भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed