फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bengaluru home ministers says it happens on biggest molestation on 31st december

बंगलुरु में महिलाओं के साथ हुई छेड़छाड़ पर गृह राज्य मंत्री बोले, 'ये तो होता है'

Tue, 03 Jan 2017 04:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 03 Jan 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
bengaluru home ministers says it happens on biggest molestation on 31st december
G Parameshwara
बंगलुरू में महिलाओं के साथ हुई बड़ी छेड़छाड़ के बाद सुरक्षा पर सरकार और पुलिस सवालों में घिरी हुई है। लेकिन राज्य के गृहमंत्री ने इस विवादित मामले पर जो बयान दिया है उससे और बवाल मच गया है। जी परमेश्वर ने युवाओं के रहन-सहन पर तीखी टिपण्णी की और कहा कि ऐसा तो होता रहता है। 
विज्ञापन


पुलिस का रवैया भी इस गंभीर मुद्द पर कुछ ऐसा ही दिखा। पुलिस ने कहा कि ऐसे मौकों पर इस तरह की वारदातें होती रहती हैं और इनके खिलाफ कोई केस भी दर्ज नहीं होती।
विज्ञापन


बता दें कि बंगलुरु के ब्रिगेड रोड और एमजी रोड पर जब महिलाएं और लड़कियां अपने परिवार के साथ नए साल के जश्न के लिए बाहर आईं थी उसी दौरान कुछ हुड़दंगियों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। चौंका देने वाली बात है कि इस दौरान मौके पर 1500 पुलिसकर्मी तैनात थे इसके बावजूद बदमाशों ने लड़कियों पर भद्दे कमेंट्स किए और उनके कपड़े भी फाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों ने कपड़े फाड़ने की थी कोशिश

bengaluru home ministers says it happens on biggest molestation on 31st december
सूत्रों के अनुसार उन्होंने वहां नशे की हालत में मौजूद लड़की का फायदा उठाया और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। हालांकि इस बीच महिलाओं की शिकायत पर कुछ पुलिसकर्मियों ने मनचलों को वहां से भगा दिया। लेकिन, नशे में डूबे बदमाश वापस आए और फिर वही हरकते करने लगे।

मामला मीडिया में छाया, लेकिन इसके बावजूद पुलिस से किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। एफआईआर न होने की आधिकारिक जानकारी खुद पुलिस ने दी। चौंका देने वाली बात है कि सबूत के तौर पर तस्वीर और लोगों की शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

पुलिस ने दर्ज नहीं की थी कोई शिकायत

bengaluru home ministers says it happens on biggest molestation on 31st december
डिप्टी कमिश्नर संदीप पाटिल के कार्यक्षेत्र में एमजी रोड और ब्रिगेड रोड आता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने छेड़छाड़ के लिए नहीं बल्कि वे अपने परिवारवालों से अलग हो गई हैं और उन्हें खोज नहीं पा रही, के लिए मदद मांगी थी।

महिलाओं के साथ  शर्मसार करने वाली घटना का खुलासा एक महिला पुलिसकर्मी ने भी किया। उन्होंने बताया कि मनचलों ने एक महिला को नशे में देखकर फायदा उठाया और उसके कपड़े उतार दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बेबस हालत अपने आप में शर्मसार करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed