फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bank of Maharashtra server hacked, Rs 1.42cr siphoned off

मुंबई: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का सर्वर हैक करके करोड़ों रुपयों की हेराफेरी

Mon, 27 Mar 2017 09:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Mon, 27 Mar 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
 Bank of Maharashtra server hacked, Rs 1.42cr siphoned off
डेमो पिक

मुंबई से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सर्वर को हैक करके करोड़ों रुपए का हेरफेर करने की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भाईंदर के रहने वाले 22 लोगों पर सर्वर को हैक करके करोड़ों रुपए निकालने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर 2016 से 18 जनवरी 2017 के बीच आरोपियों ने कथित रूप से यूपीआई एप का इस्तेमाल करके 142 बार लेनदेन का अनुरोध किया।

बैंक को धोखाधड़ी का पता जनवरी में लगा। जिसके बाद बैंक ने उस खाते का इस्तेमाल बंद करके खाता धारक को पैसे वापस करने का नोटिस दिया। जब नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस से संपर्क किया गया। 
विज्ञापन


मामले के संज्ञान में आने के बाद नवघर पुलिस ने भाईंदर निवासी जसवंत दमानिया, जसवंत के बेटे राज प्रीतेश,प्रतीक पुजारी और भरत गवले और एक औरंगाबाद निवासी दीपक और 16 अन्य आरोपियों पर धोखेबाजी, जालसाजी, पहचान चोरी और आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि भरत गवले और दीपक के खिलाफ पहले भी ऐसे आरोप लगे हैं। दोनों पर पिछले साल दक्षिण मुंबई में बैंक सर्वर हैक करके पैसे की हेर-फेर करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed