{"_id":"570278734f1c1b504ac8114f","slug":"balwant-singh-ramuwalia-visits-district-jail-huge-tussle-between-prisoners-jail-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदियों का हाल जानने जिला कारागार पहुचे मंत्री, झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदियों का हाल जानने जिला कारागार पहुचे मंत्री, झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 04 Apr 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
कारागार मंत्री ने किया दौरा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी जिला जेल में हुए बवाल ने देशभर की निगाहें अपनी ओर खीची हैं। इसी सिलसिले में सूबे के सत्ताधारी दल के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया और जेल संगठन की अध्यक्षा हर्षिता मिश्र समर्थकों संग जिला जेल का मौका-मुआयना करने पहुंचे।
विज्ञापन
मंत्री जी इस दौरे के दौरान उन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी जो बंदियों से मिलने के लिए पहले से कतार लगाए खड़े थे। मंत्री का काफिला जैसे ही जिला कारागार में दाखिल हुआ तो बाहर खड़े लोगों ने उनके खिलाफ हल्ला कर दिया। जेल के कैदियों से मिलने आए लोगों ने उनके विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
आरोप ये भी है कि मंत्री के साथ जेल के भीतर जाने के लिए सपाइयों ने जेल पुलिस से भी किचकिच की। जेल पुलिस और सपाईयों के बीच धक्कामुक्की की भी खबर है।
विज्ञापन
सपा नेताओं के साथ कारागार मंत्री ने जिला जेल की प्रत्येक बैरक में जाकर बंदियों से बातचीत की। उनके साथ डीएम भी मौजूद रहे।
इस दौरान मुलाकात करने पहुंचे लोगों को काफी देर इंतजार करना पड़ा।
इससे पहले जेल में बवाल करने वालों में चिन्हित 18 कुख्यात बंदियों को नैनी, मिर्जापुर, ज्ञानपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और मऊ की जेलों में ट्रांसफर किया गया।
कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने मीडिया से कहा कि भ्रष्टाचार और गुटबाजी के कारण जिला जेल में बवाल हुआ।