शादी का झांसा देकर ऑटो चालक ने किया किशोरी से रेप, हुई गर्भवती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के मलाड में एक ऑटो चालक को किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ऑटो चालक ने किशोरी को शादी करने झांसा दिया और फिर उसका दुष्कर्म किया।
मिड-डे के अनुसार, पीड़िता की मां पैरालाइज हो गई और एक अस्पताल में भर्ती है। किशोरी अपनी मां को देखने के लिए रोज घर से अस्पताल जाती थी। कई दिन तक ऑटो चालक के साथ आने-जाने से उससे दोस्ती हो गई। इसी बीच ऑटो चालक उससे नजदीकियां बढ़ाने लगा।
मामला तो मई महीने का है कि लेकिन पुलिस ने आरोपी को हाल में गुरुवार को गिरफ्तार किया है। एक दिन किशोरी का पेट दर्द हुआ तो मामले की पोल खुली।
गर्भवती होने पर किशोरी ने मां से बताई कहानी
पुलिस ने आरोपी ऑटो ड्राइवर की पहचान 34 वर्षीय राहिल शेख के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 10वीं में पढ़ती है और अपने माता-पिता के साथ कुरार क्षेत्र में रहती है।
पिछले साल पीड़िता की मां को लकवा मार गया था। आरोपी ऑटो ड्राइवर किशोरी दोस्ती करने के बाद उसे शादी करने का झांसा दिया और लंबे समय तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन किशोरी के पेट दर्द ने मामले की सारी पोल खोल दी।
किशोरी का जब पेट दर्द हुआ तो उसने इसके बारे में अपनी मां को बताया। उसकी मां उसे अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टरों ने जो खुलासा किया उससे वह सन्न रह गई। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।