फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Assam: college student jumped off from top floor of building allegedly as Blue Whale challenge 

असमः ब्लू व्हेल चैलेंज के जाल में फंसा एक और स्टूडेंट, लगाई बिल्डिंग से छलांग

Fri, 15 Sep 2017 09:44 AM IST
amarujala.com, Written by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com, Written by: अभिषेक तिवारी Updated Fri, 15 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Assam: college student jumped off from top floor of building allegedly as Blue Whale challenge 
- फोटो : ANI

गूगल, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्ट्राग्राम आदि पर चलाया जा रहा ब्लू व्हेल चैलेंज लगातार लोगों की जान के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस गेम को खेलने वाले युवक आत्महत्या करने को विवश हो जाते है। मौजूदा मामले में असम में 'खूनी खेल' ब्लू व्हेल चैलेंज के मायाजाल में फंसकर एक और स्टूडेंट ने खुदकुशी करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक सेकंड इयर के स्टूडेंट ने कथित तौर पर ब्लू व्हेल चैलेंज के चक्कर में फंसकर बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से छलांग लगाई है। स्टूडेंट को इलाज के लिए स्थानीय सिल्चर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन

पढ़ें- आधी उम्र के छात्र की मोहब्बत में शिक्षिका ने उठाया खौफनाक कदम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि ब्लू व्हेल चैलेंज खेलने वाले प्रतिभागियों को 50 दिन की अवधि के भीतर कई टास्क पूरा करने को दिए जाते हैं। इसके अंतिम फेज में खरतनाक टास्क के तहत युवक आत्महत्या कर लेते हैं। हालांकि इसके बारे में कई शहरों के अधिकारियों ने अलर्ट जारी करते हुए स्कूल के टीचर और पैरेंट्स को बच्चों को जागरुक करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि 'द ब्लू व्हेल गेम' को 25 साल के फिलिप बुडेकिन ने साल 2013 में बनाया था। रूस में इस गेम में सुसाइड का पहला केस साल 2015 में आया था। इसके बाद फिलिप को जेल की सजा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed