डेरा प्रमुख को सजा सुनाने के लिए कैसे हैं इंतजाम, कैसी होगी कोर्ट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साध्वी के यौन शोषण में दोषी करार दिए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाने के लिए जेल में इंतजाम किए गए हैं।
जेल परिसर में सीबीआई की विशेष अदालत लगाई गई है। सजा सुनाने के लिए पंचकूला से जज जयदीप सिंह हेलीकॉप्टर से स्टाफ के साथ आए हैं। अनुमान है कि दोपहर दो बजे के बाद सजा सुनाई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि जेल के अंदर पांच कुर्सी लगाई गई हैं।
मुख्य कुर्सी पर जज और बराबर में रीडर व स्टेनो बैठेंगे। सामने कटघरा बनाया गया है। इसमें डेरा प्रमुख सजा सुनाते समय खड़ा रहेगा। सामने सीबीआई और डेरा प्रमुख के वकील होंगे।
इन धाराओं में होगी सजा
राम रहीम को आईपीसी की धारा 376 (रेप) और धारा 506 (आपराधिक धमकी देना)में सजा सुनाई जा सकती है। धारा 376 के तहत उसे न्यूनतम सात और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा सकती है। साथ ही जुर्माना भी लग सकता है। वहीं धारा 506 के तहत दो साल की जेल और जुर्माना हो सकता है।
रोहतक जिले के आसपास के 100 डेरा प्रेमी गिरफ्तार
रोहतक रेंज के आईजी नवदीप विर्क ने बताया कि रेंज के अंदर दो दिन में 100 डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया गया है। सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक और दादरी में लगातार छापेमारी की गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।