{"_id":"58eccbaf4f1c1b9e36cf6732","slug":"an-angry-wife-killed-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडसम ना होने से नाराज पत्नी ने कर दी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडसम ना होने से नाराज पत्नी ने कर दी पति की हत्या
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Tue, 11 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
पति के हैंडसम ना होने से नाराज तमिलनाडु की एक नवविवाहित महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। महिला ने एक पत्थर से मार-मार कर पति के सिर को कूंच डाला। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय महिला का एक हफ्ते पहले विवाह हुआ था। सोमवार की रात को एक झगड़े के बाद महिला ने अपने पति को उसके घर में मार डाला।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि दरअसल महिला लकड़ी के मूर्तिकार अपने पति से नफरत करने लगी थी क्योंकि उसके दोस्त और रिश्तेदार कहने लगे थे कि लड़का हैंडसम नहीं है और उसके लायक भी नहीं है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद महिला रोते हुए बाहर आई और चिल्लाने लगी कि किसी ने उसके पति की हत्या कर दी। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन