{"_id":"57bd85e74f1c1b680cd4edd2","slug":"amr-ujala-poll-result-over-kannada-actress-ramya-s-statement-on-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाकिस्तान की हिमायत करने वाली एक्ट्रेस पर देशद्रोह के आरोप जायज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाकिस्तान की हिमायत करने वाली एक्ट्रेस पर देशद्रोह के आरोप जायज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 24 Aug 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
एक्ट्रेस रम्या अपने बयान से विवादों में हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'पाकिस्तान नर्क है' मामले में कूदकर पाकिस्तान की हिमायत करने वाली एक्ट्रेस और कांग्रेस की नेता रम्या के खिलाफ दर्ज देशद्रोह के केस को जनता ने जायज माना है।
विज्ञापन
अमर उजाला डॉट कॉम की ओर से जनता की राय जानने के लिए इस मुद्दे पर ऑनलाइन पोल कराया गया था जिसमें साढ़े छह हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी राय रखी। पोल के अनुसार, 51 प्रतिशत लोगों ने माना है कि रम्या के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना सही है।
विज्ञापन
पोल में सवाल पूछा गया था, 'पाकिस्तान नर्क नहीं है, वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे।' इस बयान पर कन्नड एक्ट्रेस पर देशद्रोह का आरोप लगाना सही है?
इस सवाल के जवाब में 6553 लोगों ने भाग लिया जिसमें 3382 यानी 51.61 फीसदी लोगों ने हां में जवाब देते हुए माना कि एक्ट्रेस पर देशद्रोह का आरोप लगाना सही है। जबकि 2978 यानी 45.44 फीसदी लोगों ने नहीं में जवाब दिया।
विज्ञापन
पोल में 2.95 फीसदी लोग ऐसे भी रहे जो इस पर इपनी राय नहीं बना सके।
गौरतलब है कि रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान 'पाकिस्तान नर्क है' के उलट कन्नड़ अभिनेत्री पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी हुईं और बयान दिया 'पाकिस्तान नर्क नहीं है, वहां के लोग बिल्कुल हम जैसे।' इस बयान के बाद लोगों ने अभिनेत्री का विरोध किया और उन पर पाकिस्तान के पक्ष में बयान देने के आरोप में देशद्रोह का मामला दर्ज कराया गया।
खास बात यह भी है कि मामले पर विवाद खड़ा होने बाद भी एक्ट्रेस ने अपने बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है।
दक्षिण कर्नाटक के एक वकील ने उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कराया है।